नाला सफाई एवं जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल करें कार्यवाही: निगमायुक्त
Jun 16 2021
ग्वालियर 16 जून बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बनें तथा जलभराव वाले चिन्हित स्थलों पर पानी निकासी की जो भी व्यवस्था है उसका पहले ही निरीक्षण कर लें और जहां साफ सफाई की आवश्यकता है वहां सफाई करें। नाला सफाई एवं जल भराव वाले क्षेत्रों में सफाई इत्यादि के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने नाला सफाई की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों व स्वास्थ्य अधिकारी से सभी क्षेत्रों में नाला सफाई की स्थिति को लेकर वार्डवार जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि जो भी बडे अथवा छोटे नाले सफाई के लिए रह गए हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कर लें। इसके साथ ही अति जलभराव एवं कम जलभराव के क्षेत्रों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां जल निकासी व सफाई की व्यवस्था पूर्ण है यदि और सफाई की आवश्यकता है तो तत्काल सफाई कराएं बैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में संक्रामित रोग डेंगू, मलेरिया इत्यादि फैलने की अधिक संभावना होती है तो ऐसे स्थल पूर्व से ही चिन्हित कर उनकी साफ सफाई कराने की व्यवस्था करें तथा ऐसे स्थल जहां पूर्व में इस प्रकार के केस निकले हों वहां आवश्यक रुप से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करें बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री पारा, सिटी प्लानर श्री पवन सिंहल, सीसीओ श्री सतेन्द्र यादव, उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान, श्री अतिबल सिंह यादव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









