निगमायुक्त ने की सम्पत्तिकर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा

Jun 16 2021

ग्वालियर  16 जून- नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा ने सम्पत्तिकर वूसली एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की तथा वसूली लक्ष्य के अनुरुप हो इसके लिए सभी को अभी से प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त  राजेश श्रीवास्तव,  मुकुल गुप्ता, उपायुक्त श्री जेएन पारा सहित सभी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं वसूली प्रभारी उपस्थित रहे  बालभवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी वसूली प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी लक्ष्य की पूर्ति के लिए कर वसूली करें तथा वसूली के कार्य में कोई भी लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी