पड़ोसी निकला मासूम का हत्याराकान की बाली और पेण्डल के लिए की थी हत्या

Jun 15 2021

 
पांच दिन पहले हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासाग्वालियर। पांच दिन पहले 11 वर्षीय मासूम की गला घोंटकर तथा पत्थर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मासूम की हत्या की वारदात को उनके पड़ोसी ने कान की बाली तथा पेण्डल के लालच में अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर लूटी गई बाली व पेण्डल बरामद कर लिया हैएसपी अमित सांघी व एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुरा बांध निवासी कल्याण सिंह का 11 वर्षीय बेटा अमित बघेल खेलने की कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। देर रात परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अपहरण की आंशका व्यक्त की थी। पुलिस उसकी तलाश शुरू करती, उससे पहलेे ही दूसरे दिन बालक की लाश अजयपुर पहाड़ी पर पत्थरों के नीचे दबी मिली। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसके  बाद से ही क्राइम ब्रांच, सीएसपी सहित तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को मासूम के हत्यारों की तलाश में लगायासीसीटीवी व आरोपी की मौजूदगी से चला पतावारदात के बाद पुलिस को एक स्थान पर धुंधले फुटेज मिले थे, जिसमें एक युवक बालक को ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पड़ताल की तो पता चला कि बालक के घर के पास रहने वाला धर्मेन्द्र बघेल से फुटेज मिल रहा है और जब धर्मेन्द्र बघेल की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पूर्व में भी चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे लिफ्ट किया और पूछताछ की तो पहले वह इधर-उधर की कहकर टहलाता रहा और उसके बाद जब पुलिस ने अपने तरीके से टटोला तो हत्या की पूरी कहानी सुनादी। उसने बताया कि बालक कान में सोने की बाली और गले में पेण्डल पहने रहता था, उसके लालच में ही वह चॉकलेट दिलाने के बहाने उसे ले गया और गला घोंटने के बाद उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दीसुनार को बेची बाली और लॉकेटपुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर सुनार के यहां से बेची गई बाली और लॉकेट बरामद कर लिया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से अन्य वारदात की जानकारी जुटाने में लग गई हैलगातार की मॉनीटरिंगएसपी अमित सांघी ने बताया कि मासूम की हत्या के मामले में एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर, सीएसपी आत्माराम शर्मा ने लगातार मॉनीटरिंग की और हर एंगल पर काम किया। साथ ही क्राइम ब्रांच व सीएसपी की टीम ने रात-दिन मेेहनत कर आरोपी को दबोचने में सराहनीय भूमिका निभाई है