युवक की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गयी
Jun 16 2021
ग्वालियर. एक युवक की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गयी युवक का शव गोल पहाडि़या के नवग्रह कॉलोनी में एसएस मेमोरियल स्कूल के पीछे झाडि़यों में मिला है। मृतक की पहचान गौरव सोनी के रूप में हुई । वह मंगलवार की रात से लापता था। पुलिस के अनुसार युवक स्मैक का आदी था। मंगलवार की रात उसे 3 से 4 लड़के घर से बुलाकर ले गये थे। जनकगंज थाना पुलिस ने जांच के बाद शव को निगरानी में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गयी हैजनकगंज थाना पुलिस को बुधवार की सुबह लोगों ने सूचना दी थीए गोल पहाड़िया नवग्रह कॉलोनी में झाड़ियों में युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला है कि युवक के सिर पर धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या की गई है। मृतक की तलाशी में पुलिस को उसके पास से बिना सीम का मोबाइल और कुछ रुपए मिले हैं। मृतक की पहचान गोल पहाड़िया बिजली घर के पास रहने वाला गौरव सोनी (25) पुत्र महेश सोनी है। इसके बाद उसके परिजन को भी बुला लिया गयाए जिन्होंने शव की शिनाख्त की है। मृतक मंगलवार की रात 9 बजे घर से निकला थाए उसके बाद लौटकर नहीं आया। रातभर नहीं आयाए तो सुबह से परिजन उसकी तलाश कर रहे थेए तभी शव मिलने की सूचना मिलीगौरव स्मैक पीने के साथ साथ तस्करी भी करता था वह 10 दिन पहले जेल से छूटकर आया था। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि रात को उसे तीन से चार युवक बुलाने आये थे। वह उनके साथ चला गया था। इससे पहले भी कई बार वह रात -रात भर के लिये चला जाता था। इसलिये चिंता नहीं की और सुबह से तलाश कर रहे थे तभी पुलिस ने सूचना दी और घटना का पता चला
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









