अलकापुरी तिराहे से सिल्वर स्टेट तक चला ”ग्लो ग्वालियर“ अभियान

Jun 16 2021

ग्वालियर 16 जून नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की प्रमुख सडकों को साफ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए “ ग्लो ग्वालियर ”  अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज बुधवार को अलकापुरी तिराहे से सिल्वर स्टेट तक नगर निगम के विभिन्न विभागों ने संयुक्त टीम बनाकर “ ग्लो ग्वालियर ” अभियान चलाया तथा उक्त रोड के दोनों ओर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पूरे मार्ग को सुगम व सुन्दंर बनाया  नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर ग्वालियर शहर की विभिन्न सडकों को एक प्रयास में ही सुगम व व्यवस्थित बनाए जाने के उददेश्य से विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों के साथ चलाए जा रहे “ ग्लो ग्वालियर ” अभियान के तहत आज अलकापुरी तिराहे से सिल्वर स्टेट तक निगम के अमले द्वारा सडक पर साफ सफाई, सडक के दोनो ओर पेडों की छंटाई एवं धुलाई के साथ ही डिवाइडरों की धुलाई की गई। रास्ते पर सार्वजनिक व सुलभ शौचालयों व मूत्रालयों की सफाई व धुलाई कराई गई। साथ ही मदाखलत अमले द्वारा पूरी रोड पर लगे कटआउट एवं बैनर हटाये गए तथा अवारा पशुओं को पकड कर गौशाला भिजवाया गया। साथ ही रोड पर चैम्बर इत्यादि को देखा गया यदि कहीं सीवर या पानी के चेम्बर सडक के लेवल से उंचे या नीचे पाए जाएंगे उन्हें भी तत्काल ठीक कराया जा रहा है। अभियान के दौरान मदाखलत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पार्क विभाग एंव विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे