-
-
कट्टा सहित बदमाश पकड़ा ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के गालव नगर से एक युवक को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने कट्टे सहित दबोचा है। पुलिस ने उससे कट्टा व कारतूस जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राशिद पुत्र शौकत खान निवासी नई बस्ती बताया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने जा रहा था
—Jun 26 2021 -
पार्टी में लहराई पिस्टल, पुलिस ने धरा.गोला का मंदिर थाना पुलिस की कार्रवाई ग्वालियर। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर लहराने लगा। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टोपार्क इलाके में शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे की है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल लहरा रहे युवक को दबोच लियागोला का मंदिर थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि कुछ युवक पिण्टो पार्क इलाके में शराब पार्टी कर रहे हैं और एक युवक पिस्टल लहरा रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक दिनेश सिंह, शिवेन्द्र ङ्क्षसह, हरेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रशांत, चंद्रशेखर, अनिल, शशिकांत शर्मा तथा विष्णू को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा। जिसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमन सिंह पुत्र सुनील सिंह चौहान निवासी अमलताश कॉलोनी बताया। पुलिस ने उससे एक पिस्टल तथा मैगजीन बरामद की है
—Jun 26 2021 -
सरकारी जमीन का सौदा, डॉक्टर को 4 लाख की चपत.विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। प्लॉट का सौदा कर दो ठगों ने एक डॉक्टर को चार लाख की चपत लगा दी। घटना सिटी सेंटर पटेल नगर की है। जब पीडि़ता प्लॉट पर कब्जा करने पहुंची तो पता चला कि जमीन सरकारी है। इसका पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैउदाजी की पायगा निवासी रजनी त्रिवेदी पत्नी देवेश त्रिवेदी तथा हेमा त्रिवेदी पत्नी डॉक्टर मनीश त्रिवेदी ने वर्ष 2004 में गौरी शंकर गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा से एक प्लॉट दिलाने की बातचीत हुई तो उन्होंने उन्हें सिटी सेंटर में एक प्लॉट दिखाया। जिसका मालिक अतर सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासी सिथौली को बताया। बातचीत के बाद लगभग चार लाख रुपए उन्होंने सोमदत्त व अतर सिंह को दे दिए। इसके बाद उन्होंने उसे जीडीए का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया। जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने आए तो पता चला कि जमीन सरकारी है। जब उन्होंने इसके बारे में अतर सिंह और सोमदत्त से बात की तो उन्होंने बताया कि जमीन का प्रकरण न्यायालय में है और जल्द निपट जाएगा। काफी इंतजार करने के बाद भी जब प्लॉट नहीं मिला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगे। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 26 2021 -
पति के जाते ही पत्नी फांसी पर झूली
—Jun 26 2021 -
बहन की ससुराल आए भाई ने लगाई फांसी.हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर की घटना ग्वालियर। बहन से मिलने आए भाई ने एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पता नहीं चला है कि उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दी हैमौ जिला भिण्ड निवासी सुनील जाटव (25) की बहन की ससुराल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव में है। बीते रोज सुनील अपनी बहन से मिलने के लिए कृपालपुर आया था। बहन से मिलने के बाद वह गांव में घूमने की कहकर निकला था, उसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटा। खाना बनने के बाद उसके बहनोई उसे तलाशने के लिए गांव में पहुंचे, लेकिन कहीं पर भी उसका पता नहीं चला। काफी देर तलाशने के बाद वह सो गए और सुबह ग्रामीण जब खेतों में काम करने पहुंचे तो एक पेड़ पर युवक फांसी के फंदे से लटका दिखा तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामले का पता चलते ही मृतक का बहनोई तथा बहन भी मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है.वर्जनबहन की ससुराल आए भाई ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर शव को निगरानी में ले लिया है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जांच में जो तथ्य आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
—Jun 26 2021 -
कट्टा अड़ाकर किशोर से कुकृत्य.मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की घटना ग्वालियर। दोस्तों के साथ खेल रहे 14 वर्षीय छात्र को एक युवक दोस्त से मिलाने की कहकर ले गया और कमरे में कट्टा अड़ाकर गलत काम किया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर की है। किसी तरह छात्र कमरे से भागकर आया और परिजनों से शिकायत की। मामले का पता चलते ही परिजन छात्र को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैमुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर निवासी चौदह वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी पास ही रहने वाला पवन यादव वहां पर आया और छात्र को बताया कि उसका दोस्त उसे बुला रहा है। इसके बाद वह उसे कुछ दूरी पर एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब उसने दोस्त के बारे में पूछा तो उसने कट्टा उसके माथे पर लगा दिया और आवाज निकालने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर गलत काम कियामौका मिलते ही भागा छात्रवारदात के बाद आरोपी बाथरूम के लिए गया तो छात्र मौका पाकर भाग आया। छात्र वहां से घर पहुंचा और डर कर किसी को भी घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद उसने घर से निकलना बंद कर दिया और सभी से बात करना बंद कर दिया। छात्र के व्यवहार में आए परिवर्तन को देखकर परिजनों ने उससे बातचीत की तो उसने घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की.वर्जनछात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी आरोपी अपने घर से फरार है
—Jun 26 2021 -
नशे में चुराई बाइक, पुलिस के हत्थे चढ़ा.इंदरगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा की घटना ग्वालियर। नशे में बाइक चोरी कर ला रहे चोर को पुलिस ने पकड़ा है। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के बावन पायगा नई सड़क की है। पुलिस ने उससे बाइक जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया चोर इतने नशे में है कि उसे यह भी याद नहीं है कि उसने बाइक कहां से चुराई हैइंदरगंज थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुलिस को बावन पायगा के पास एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया, जो कि नशे में दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को शंका हुई तो युवक को रोककर पूछताछ की तो दोस्त से मिलकर आने को बताया। जब बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ा और पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक चोरी की है। पुलिस ने जब उससे चोरी करने का स्थान पूछा तो उसने बताया कि नशे में होने के कारण वह जगह भूल गया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर पकड़े गए चोर से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को पकड़े गए चोर ने अपना नाम लक्कू उर्फ लवकुश पुत्र लक्ष्मण बाथम निवासी बावन पायगा बताया हैहो सकता है कई वाहन चोरी का खुलासापुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोर से चोरी गए अन्य कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब पकड़े गए चोर का नशा उतरने का इंतजार कर रही है
—Jun 26 2021 -
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










