चेकिंग में पकड़ी चुहिया, 35 लाख की स्मैक बरामद.टवेरा से ला रहा था स्मैक.इंदरगंज थाना पुलिस को मिली सफलता
Jun 26 2021
ग्वालियर। चेकिंग कर रही पुलिस ने जब तेज रफ्तार आ रही कार को रोका और कार चालक को समझाइश देने का प्रयास किया तो वह पुलिस से उलझने लगा। घटना इंदरगंज थाना क्षेत्र के रामदास घाटी की है। चेकिंग कर रहे पुलिस अफसर ने उसे समझाने का प्रयास किया तो कार चालक ने उनसे भी उलझने का प्रयास किया और कार लेकर भागने लगा। भाग रहे कार चालक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और कार की तलाशी ली तो पुलिस के हाथ करीब 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैस्मैक बरामद होते ही पुलिस ने कार सवार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा कर पूछताछ शुरु कर दी हैएएसपी हितिका वासल ने बताया कि इंदरगंज थाना पुलिस रामदास घाटी पर चेकिंग कर रही थी कि तभी वहां पर एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस जवान नीरज यादव व मुकेश शर्मा ने रोका तो कार चालक उनसे उलझने लगा। चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक अवधेश सिंह कुशवाह ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो कार सवार नशे में होने के कारण उनसे भी उलझने लगा। काफी देर तक कार चालक को समझाने पर उसके तेवर में बदलाव नहीं आया और वह कार लेकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और कार की तलाशी ली तो कार में करीब 200 ग्राम स्मैक कीमती करीब 35 लाख रुपए की बरामद हुई। पुलिसकर्मियों ने चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
भिण्ड से लाया था स्मैकपुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम दीपक उर्फ चुहिया निवासी तारागंज बताया। उसने बताया कि वह स्मैक की खेप भिण्ड बस स्टैण्ड के पीछे रहने वाले नवीन नाम के युवक से लेकर आता था और जनकगंज थाना क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करता है। पहले वह शराब की सप्लाई करता था, लेकिन कुछ समय से वह स्मैक की तस्करी करने लगा थापहली बार लाया टवेरा सेपुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने बताया कि इससे पहले वह बस से स्मैक की खेप लेकर आता था, इस बार समय बचाने के लिए वह टवेरा ले गया था और नशे में पुलिसकर्मियों से उलझ गया और पकड़ा गया.वर्जनएक स्मैक तस्कर को चेकिंग में इंदरगंज थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए तस्कर से 200 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही हैअमित सांघी, एसपी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









