आपातकाल-46वाँ काला दिवस-पहला दिनलोकतंत्र सेनानियों ने काली पट्टी व काला मास्क लगाकर महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी

Jun 25 2021

कल शनिवार को मुखर्जी भवन में 2 घंटे का उपवाश, 11 बजे कलेक्टर को ज्ञापन ग्वालियर, 25 जून  लोकतंत्र सेनानी संघ के आह्वान पर देशभर में मनाए जा रहे 2 दिवसीय काले दिवस के पहले दिन आज ग्वालियर में लोकतंत्र सेनानियों ने काली पट्टी और काला मास्क लगाकर फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तत्पश्चात संगठन के राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने संबोधित करते हुए 25 जून 1975 को देश में निजी स्वार्थवश लगाई गयी इमरजेंसी से किस प्रकार लोकतंत्र की हत्या की गयी, के बारे में तथ्य रखे.  उन्होंने आपातकाल के दमन और लोकतंत्र की  महत्ता से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए आपातकाल को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग को दोहराया.*||कल प्रातः 11 बजे कलेक्टर को ज्ञापन  उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हो रहे नरसंहार के कारण लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार को तत्काल भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम कल प्रातः 11 बजे कलेक्टर ग्वालियर को ज्ञापन दिया जायेगा.आज 63-64 वर्षीय लोकतंत्र सेनानियों का जोश देखने लायक था.लोकतंत्र सेनानी, लोकतंत्र की रक्षा कौन करेगा  हम करेंगे-हम करेंगे. बंगाल सरकार को भंग करो, आज करो-अभी करो,  लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिंदाबाद-जिंदाबाद के गगनभेदी  जोशीले लगा रहे थे. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन विटवेकर, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुलशन गोगिया व आज के आयोजन के प्रभारी एडवोकेट ज्ञान प्रकाश गर्ग, सहप्रभारी राजेन्द्र आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया.अपील का विमोचन      भाजपा जिलाध्यक्ष कमल मखीजा ने लोकतंत्र सेनानी संघ के द्वारा आपातकाल से संबंधित अपील का विमोचन किया.कल प्रातः 10 बजे मुखर्जी भवन में राष्ट्रीय सचिव मदन बाथम ने बताया कि फूलबाग गेट/वीरांगना लक्ष्मी बाई.महाराज बाड़े पर दो घंटे के मौनव्रत की जिला प्रशासन से अनुमति ना मिलने के कारण कोविड-19 वायरस की रोकथाम करने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लोकतंत्र सेनानी काला मास्क व काली पट्टी धारण कर प्रातः 10 से 12 बजे तक मुखर्जी भवन में जुटेंगे