पति के जाते ही पत्नी फांसी पर झूली

Jun 26 2021

कोतवाली थाना क्षेत्र के चिटनिस की गोठ निवासी ऊषा शर्मा (53) पत्नी महेश चंद्र शर्मा गृहिणी है और यहां पर पति-पत्नी रहते हैं। उनका एक बेटा है जो बाहर जॉब करता है। आज शनिवार की सुबह महेश चंद्र सोकर जागे और रोजाना की तरह टहलने की कहकर निकल गए थे। उनके जाते ही ऊषा ने दरवाजा बंद कर लिया। जब वह वापस आए तो काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दरवाजा तोड़ा तो अंदर ऊषा देवी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है