युवक की लाश मिली, शरीर पर चोटों के निशान.गला घोंटकर हत्या की आशंका

Jun 26 2021

ग्वालियर। रखवाली करने सो रहे एक युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान के साथ ही गले पर भी निशान मिले है। जिससे हत्या की आशंका है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित करिश्मा कॉलोनी में आज शनिवार की सुबह की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैमहाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित करिश्मा कॉलोनी निवासी नेतराम सिंह गुर्जर (42) पुत्र रूप सिंह गुर्जर श्रीकृष्ण सिंह के खेत पर रखवाली का काम करता था। रोजाना की तरह आज सुबह जब श्रीकृष्ण खेत पर आया तो नेतराम चादर ओड़ कर सोया हुआ था। जबकि अन्य दिनों वह उसे जागता हुआ मिलता था। तबियत की पूछने के लिए जब श्रीकृष्ण ने चादर हटाई तो शरीर पर चोट के निशान के साथ ही गले पर भी निशान दिखाई दिए। जब नब्ज टटोली तो वह मृत था। तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अफसरों ाके सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य अफसर तथा एफएसएल एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव भी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक विकलांग है और उसकी शादी नहीं हुई है.वर्जन 
एक युवक की लाश मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के साथ ही गले पर भी निशान मिले है। मृतक का शव पीएम हाउस जांच के लिए भेजा गया है, जिससे पता चल सके कि उसकी मौत की असल वजह क्या हैपीएस यादव, टीआई महाराजपुरा