सरकारी जमीन का सौदा, डॉक्टर को 4 लाख की चपत.विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। प्लॉट का सौदा कर दो ठगों ने एक डॉक्टर को चार लाख की चपत लगा दी। घटना सिटी सेंटर पटेल नगर की है। जब पीडि़ता प्लॉट पर कब्जा करने पहुंची तो पता चला कि जमीन सरकारी है। इसका पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैउदाजी की पायगा निवासी रजनी त्रिवेदी पत्नी देवेश त्रिवेदी तथा हेमा त्रिवेदी पत्नी डॉक्टर मनीश त्रिवेदी ने वर्ष 2004 में गौरी शंकर गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा पुत्र मुंशीलाल शर्मा से एक प्लॉट दिलाने की बातचीत हुई तो उन्होंने उन्हें सिटी सेंटर में एक प्लॉट दिखाया। जिसका मालिक अतर सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासी सिथौली को बताया। बातचीत के बाद लगभग चार लाख रुपए उन्होंने सोमदत्त व अतर सिंह को दे दिए। इसके बाद उन्होंने उसे जीडीए का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दे दिया। जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने आए तो पता चला कि जमीन सरकारी है। जब उन्होंने इसके बारे में अतर सिंह और सोमदत्त से बात की तो उन्होंने बताया कि जमीन का प्रकरण न्यायालय में है और जल्द निपट जाएगा। काफी इंतजार करने के बाद भी जब प्लॉट नहीं मिला तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो वह टालमटोल करने लगे। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है

Jun 26 2021