-
-
दोस्त ने किया दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी, पांच साल शोषण.ग्वालियर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। घर पर मिलने आए दोस्त ने अकेला देखकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाले मोहल्ले की है। वारदात के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर पांच साल शोषण किया। अब जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर शादी करने से इनकार कर दिया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाला मोहल्ला निवासी तीस वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसकी मित्रता मोहित माहेश्वरी नामक युवक से थी। मोहित उससे मिलने उसके घर आता था और एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो उसने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। अब जब छात्रा ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसकी मारपीट कर शादी से इनकार कर दिया। शादी कर लेने दो, नहीं तो मर जाऊंगापीडि़ता ने उस पर दबाव बनाया तो वह कहता है कि घर वालों की मर्जी से शादी कर लेने दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। जबकि उसकी तरह ही उसने कई युवतियों को फांस रखा हैऑफिस से दबोचा आरोपीटीआई ग्वालियर दीपक यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के घर पर दबिश दी तो पता चला कि वह अपनी ड्यूटी पर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस उसके ऑफिस पहुंची और आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है
—Jun 30 2021 -
ला रहे थे कार में शराब, पुलिस ने धरे.पुरानी छावनी थाना पुलिस की कार्रवाई ग्वालियर। कार में अवैध शराब लेकर आ रहे तस्करों को जब पुलिस ने घेरा तो तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम भदरोली की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया, लेकिन तीन तस्कर भाग निकले। पुलिस ने कार व उसमें भरी शराब जब्त कर ली हैपुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम भदरोली में कुछ शराब तस्कर अवैध शराब लेकर आने वाले है। सूचना पर उप निरीक्षक लखपत सिंह, अजय सिंह सिकरवार, रविन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह आरक्षक विष्णु, ओकेश, मदन मोहन, नेतराम, रवि को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। पुलिस ने भदरोली पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग शुरू की तभी एक कार एमपी 07 एमए 2779 आती दिखाई दी। पुलिस चेकिंग को देखकर कार सवारों ने कार वापस मोडना शुरू किया। शंका होते ही पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे तो उसमें सवार चार युवक कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में शराब भरी हुई थी। कार को निगरानी में लेकर पुलिस ने भाग रहे तस्करों का पीछा किया तो एक तस्कर हाथ लग गया है, जबकि तीन भाग निकले। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम रामदास कुशवाह बताया। साथ ही बताया कि भागने वालों में लल्ला उर्फ राजवीर कुशवाह, लक्ष्मण और घंसा है। वहीं उनका एक साथी जिगसोली में शराब लेकर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस जिगसोली पहुंची और बीस लीटर शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम संजय सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी जिगसोली बताया हैगांवों में करते थे शराब की सप्लाईपुलिस से बचने के लिए पकड़े गए तस्कर सिर्फ गांवों में ही शराब की तस्करी करते थे। जिससे पुलिस उन तक ना पहुंच सके। वहीं पुलिस ने फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए है
—Jun 30 2021 -
प्लॉट का सौदा, लगाई पौने दो लाख की चपत ग्वालियर। प्लॉट का सौदा कर पत्रकार को पौने दो लाख रुपए की चपत लगा दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर की है। घटना का पता उस समय चला जब पीडि़त ने जांच की तो पता चला कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की है वह तो रास्ते की जमीन है। इसका पता चलते ही पीडि़त ने मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर सेक्टर दो निवासी नईम कुरैशी पुत्र जहीरुद्दीन कुरैशी पत्रकार है और वर्ष 2006 में उन्होंने पड़ोस में रहने वाले त्रिलाकचंद्र किरार से एक प्लॉट का सौदा एक लाख अस्सी हजार रुपए में किया था। सौदा होने के बाद रजिस्ट्री भी करा ली, इसके बाद उन्हें शंका हुई तो उन्होंने जमीन की जांच कराई तो पता चला कि 423 रकबा क्रमांक तो आम रास्ता है। इसका पता चलते ही उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पहले वह दूसरा प्लॉट देने की और फिर पैसे देने की कहकर टरकाते रहे। जब कई साल बीतने के बाद भी उनके पैसे वापस नहंीं मिले तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैछह माह चक्कर काटने पर हुई एफआईआरपीडि़त ने बताया कि वह पिछले छह माह से पुलिस अफसरों के यहां पर चक्कर काट रहे थे, तब कहीं जाकर मामले में एफआईआर हुई है
—Jun 30 2021 -
आए थे सुलह कराने, बंधक बनाकर पीटा.पत्नी की शिकायत पर पति सहित ससुरालवालों पर मामला दर्ज ग्वालियर। बेटी की ससुराल में सुलह कराने आए पिता तथा भाइयों की ससुराल वालों ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट कर दी। घटना तिघरा थाना क्षेत्र के कुलैथ गांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक मायकेवालों को मुक्त कराकर थाने लाए। जहां पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैतिघरा थाना प्रभारी सुरेश सिंह कुशवाह ने बताया कि बीते रोज सुनीता पत्नी कमलेश कुशवाह ने शिकायत की थी कि पति द्वारा मारपीट की शिकायत मायके में करने पर मायके से आए पिता चतुर सिंह, भाई महेश तथा भतीजे राहुल और रामबिहारी उसकी ससुराल आए थे। जब उन्होंने मारपीट करने पर पति को समझाने का प्रयास किया तो पति कमलेश, चचिया ससुर पन्ना लाल तथसा उनके लड़के गोपाल, सूरज तथा देवर तथा अन्य ने उसके मायके पक्ष को कमरे में बंद कर लाठी सरियों से मारपीट की। जब सुनीता रिपोर्ट करने के लिए थाने जाने लगी तो आरोपियों ने उसके परिजनों को रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक घायलों को लेकर थाने आई। पुलिस ने पीडि़ता सुनीता की शिकायत पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैहो सकती थी बड़ी घटनापुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी बंधक बनाने के बाद घायलों की मारपीट कर रही थी। समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो वहां पर बड़ी घटना भी हो सकती थी। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
—Jun 30 2021 -
टेम्पो में महिला के निकले जेवर.महिला यात्रियों पर संदेह ग्वालियर। टेम्पो में बैठकर मायके जा रही महिला के बैग से सोने व चांदी के जेवर चोरी हो गए। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी इलाके की है। घटना का पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता ने पास बैठी महिला यात्रियों पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदेही महिलाओं की तलाश शुरू कर दी हैगोला का मंदिर थाना क्षेत्र के इंद्रमणि नगर निवासी लक्ष्मी पत्नी गया प्रसाद नरवरिया बीते रोज अपने भतीजे से मिलने के लिए मायके जा रही थी। इंदमणि नगर से वह टेम्पो में सवार हुई। टेम्पो में उनके बगल में तथा सामने दो महिलाएं बैठी थी। उनके बगल में बैठी महिला उनसे बिलकुल सटकर बैठी थी और गोसपुरा के पास पहुंचते ही दोनों महिलाएं उतरकर चली गई। जब लक्ष्मी देवी भतीजे के घर पहुंची तो वारदात का पता चला। मामले का पता चलते ही वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैचोर समेट ले गए नगदी-गहनेग्वालियर थाना क्षेत्र के शीलनगर निवासी राजकुमार पुत्र करण सिंह किरार के घर में चोरों ने धावा बोलकर नगदी दस हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए। वारदात का पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है
—Jun 30 2021 -
-
-
-
कोरोना आपदा राषि के लिए मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक जमा करें आवश्यक दस्तावेज ग्वालियर 29 जून मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के लिए राज्य सरकार द्वारा कोरोना आपदा राशि का वितरण किया गया है, अनेक श्रमिकों के बैंक दस्तावेजों में विभिन्न कमियां एवं तकनीकि त्रुटि होने के कारण सहायता राशि नहीं पंहुची है। जिन श्रमिकों के बैंक खातों में राहत राशि नहीं पहुंची हैं। वह अपने मजदूरी कार्ड एवं बैंक पास बुक की छाया प्रति संबधित जनमित्र केन्द्र या नगर निगम के सिटी सेंटर मुख्यालय के कक्ष क्रमांक 4 में शीघ्र जमा करें। जिससे उन्हें आपदा राहत राशि का लाभ मिल सके। यह जानकारी उपायुक्त डॉक्टर अतिबल सिंह यादव ने दी
—Jun 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












