निगमायुक्त के निर्देष पर अधिकारी उतरे मैदान में, देखी सफाई व्यवस्था

Jun 29 2021

ग्वालियर  29 जून शहर की साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज सुबह विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए निगम का अमला रात दिन कार्य करता है। इसके साथ ही निगम अमले द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण में विशेष अभियान चलाकर शहर की साफ सफाई की जाती हैनगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया था कि शहर की साफ सफाई व्यवस्था के लिए अधिकारी नियमित मैदान में उतरें, इसी क्रम मंे आज अपर आयुक्त श्री मुकुल गुप्ता व श्री संजय मेहता सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहंुच कर क्षेत्र का भ्रमण कर डोर टू डोर चकरा संग्रहण, कचरा ठिया साफ करना, नालों की नियमित सफाई, प्रमुख बाजारों में सुबह शाम कचरा उठाना आदि कार्य देखाइसके साथ ही उन्होन कहा कि शहर की स्वच्छता में निगम के स्वच्छता कर्मियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अपनी पूरी मेहनत व लगन से ग्वालियर को स्वच्छ बनाना है तथा देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान की जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी तथा उन्हें बताया कि वह किसी प्रकार से नियमित माॅनीटरिंग कर अपने क्षेत्र को सबसे स्वच्छ क्षेत्र बना सकते हैं