ला रहे थे कार में शराब, पुलिस ने धरे.पुरानी छावनी थाना पुलिस की कार्रवाई ग्वालियर। कार में अवैध शराब लेकर आ रहे तस्करों को जब पुलिस ने घेरा तो तस्कर कार छोड़कर भाग निकले। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के ग्राम भदरोली की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो तस्करों को दबोच लिया, लेकिन तीन तस्कर भाग निकले। पुलिस ने कार व उसमें भरी शराब जब्त कर ली हैपुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम भदरोली में कुछ शराब तस्कर अवैध शराब लेकर आने वाले है। सूचना पर उप निरीक्षक लखपत सिंह, अजय सिंह सिकरवार, रविन्द्र ङ्क्षसह कुशवाह आरक्षक विष्णु, ओकेश, मदन मोहन, नेतराम, रवि को सूचना की तस्दीक व कार्रवाई के लिए पहुंचाया। पुलिस ने भदरोली पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर चेकिंग शुरू की तभी एक कार एमपी 07 एमए 2779 आती दिखाई दी। पुलिस चेकिंग को देखकर कार सवारों ने कार वापस मोडना शुरू किया। शंका होते ही पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे तो उसमें सवार चार युवक कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार में शराब भरी हुई थी। कार को निगरानी में लेकर पुलिस ने भाग रहे तस्करों का पीछा किया तो एक तस्कर हाथ लग गया है, जबकि तीन भाग निकले। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम रामदास कुशवाह बताया। साथ ही बताया कि भागने वालों में लल्ला उर्फ राजवीर कुशवाह, लक्ष्मण और घंसा है। वहीं उनका एक साथी जिगसोली में शराब लेकर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस जिगसोली पहुंची और बीस लीटर शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम संजय सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी जिगसोली बताया हैगांवों में करते थे शराब की सप्लाईपुलिस से बचने के लिए पकड़े गए तस्कर सिर्फ गांवों में ही शराब की तस्करी करते थे। जिससे पुलिस उन तक ना पहुंच सके। वहीं पुलिस ने फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए है

Jun 30 2021