दोस्त ने किया दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी, पांच साल शोषण.ग्वालियर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला ग्वालियर। घर पर मिलने आए दोस्त ने अकेला देखकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाले मोहल्ले की है। वारदात के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर पांच साल शोषण किया। अब जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर शादी करने से इनकार कर दिया। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटावाला मोहल्ला निवासी तीस वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसकी मित्रता मोहित माहेश्वरी नामक युवक से थी। मोहित उससे मिलने उसके घर आता था और एक दिन जब वह घर पर अकेली थी तो उसने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद वह उसे बदनाम करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। अब जब छात्रा ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसकी मारपीट कर शादी से इनकार कर दिया। शादी कर लेने दो, नहीं तो मर जाऊंगापीडि़ता ने उस पर दबाव बनाया तो वह कहता है कि घर वालों की मर्जी से शादी कर लेने दो नहीं तो मैं मर जाऊंगा। जबकि उसकी तरह ही उसने कई युवतियों को फांस रखा हैऑफिस से दबोचा आरोपीटीआई ग्वालियर दीपक यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के घर पर दबिश दी तो पता चला कि वह अपनी ड्यूटी पर गया है। इसका पता चलते ही पुलिस उसके ऑफिस पहुंची और आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है
Jun 30 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









