ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित आईटीएमएस सिस्टम का प्रशिक्षण देने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

Jun 29 2021

कार्यशाला के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस नें सीखी इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की बारिकियां
ट्रैफिक पुलिस को ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित आईटीएमएस सिस्टम का प्रशिक्षण देने हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ 
ग्वालियर- ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के ट्रैफिक जक्शनो पर लगे अत्याधुनिक आईटीएमएस सिस्टम को चलाने संबंधी जानकारी व प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आज मंगलवार को स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। बाल भवन में आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन ट्रैफिक जवानो को इस सिस्टम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई जबकि कार्यशाला के दूसरे दिन बुधवार को कंट्रोल सेंटर पर ही तकनीकी जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयति सिंह, पुलिस उपअधीक्षक  विक्रम सिंह सहीत ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी व आईटीएमएस सिस्टम के विषय विशेज्ञय शामिल थेकार्यशाला को संबोंधित करते हुये स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा आईटीएमएस परियोजना के अन्तर्गत शहर के व्यस्त मार्गों व चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिये आधुनिक तकनीक से सुधार किया गया है। इस परियोजना में आधुनिक स्टड लाइट, ऑटमैटिड ट्रैफ़िक लाइट्स,  मार्ग के अनुरूप डिवाइडर, ज़ेब्रा क्रॉसिंग आदि को विशेष तकनीक की सहायता से विकसित किया गया है। वही इस सिस्टम के तहत कंट्रोल रुम से आनलाइन ई-चालानी कार्यवाही करने का भी प्रावधान है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी इस सिस्टम को ऑपरेट करना सीख सकें, इसी उद्देश्य को लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होने कार्य़शाला में ट्रैफिक कर्मियो को बताया कि शहर के लिये अभी यह सिस्टम काफी नया है और आम लोग चालानी कार्यवाही से बचने के लिचे यातायात नियमो का पालन करे इसके लिये जरुरी है कि ट्रैफिक कर्मियो द्वारा वाहन चलाको को ज्यादा से ज्यादा जागरुक किया जायेकार्यशाला में टेक्नोसिस सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के आईटीएमएस सिस्टम विशेज्ञयो द्वारा ट्रैफिक पुलिस को प्रजेंटेशन के माध्यम से ग्रीन कॉरिडोर बनाने को लेकर, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) के बारे में, कॉल बाक्स के जरिए चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने और दिशा-निर्देश दिए जाने के संबंध में, आपात स्थिती व वीआईपी-वीवीआईपी आवागमन के समय ट्रैफिक सिग्नल को मैनुअल या ब्लिंक पर किए जाने के बारे में जानकारीयो से अवगत कराने के साथ ट्रैफिक लोड के हिसाब से सिग्नल के समय में कैसे बदलाव किया जाए इसका विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। वही कर्मियो को आईटीएमएस सिस्टम के माध्यम से किस प्रकार ई-चालानी प्रक्रिया की जाती है और ई-चालान किस प्रकार बनता है इसकी भी विस्तार से ट्रैफिक पुलिस कर्मियो को जानकारी दी गई।*साथ ही सेन्सर बेस्ट ट्रैफ़िक लोड आधारित प्रणाली कैसे बिना टाइमर कार्य करती है इसकी भी विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा साझा की गईकार्य़शाला के अंत में प्रतिभागियो द्वारा आईटीएमएस सिस्टम को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये व उनकी जिज्ञासाओ का समाधान विषय विशेज्ञयो द्वारा दिया गया। कार्य़शाला के दूसरे दिन बुधवार को मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में सभी ट्रैफिककर्मियो को 15-15 के बैच बनाकर आईटीएमएस सिस्टम का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा