पहले रोका, फिर पीटा, लूट ली चेन.छह घंटे में लूट की तीन वारदातें ग्वालियर। दोस्त से मिलकर आ रहे युवक को तीन बदमाशों ने रोका और मारपीट कर उसकी एक तोला वजनी सोने की चेन लूट ली। घटना यादव धर्मकांटे के पास मऊ माता मंदिर की है। वारदात का शिकार पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह लोधी प्राइवेट जॉब करता है। बीते रोज वह अपने दोस्त से मिलने के बाद वापस लौट रहा था। अभी वह यादव धर्मकांटा स्थित पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी दो युवकों ने उनको हाथ देकर रोका तो दोनों युवकों ने उनकी मारपीट कर उनके गले से एक तोला वजनी सोने की चेन छीनकर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकले। वारदात के बाद रविन्द्र ने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे भागा, लेकिन वह हाथ नहीं आए। वारदात की शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस उसे हजीरा थाने लेकर पहुंची, जहां पर घटना स्थल महाराजपुरा होने पर पुलिस अफसरों ने उसे महाराजपुरा थाने जाने और भिजवाने की सलाह दी। लेकिन युवक डायल 100 पर सूचना देने की बात कहकर चला गया

Jun 30 2021