-
-
लगवा रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा.नगदी 5300 रुपए और हिसाब-किताब मिला ग्वालियर। सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को हजीरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार शहर का नाका से दबोचा है। पकड़े गए सटोरिए से पुलिस को 5350 रुपए के साथ ही सट्टा पर्ची और हिसाब भी मिला हैहजीरा थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक सटोरिया चार शहर का नाका पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना पर एएसआई शैलेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जय सिंह, आरक्षक लवकुश, जनक व गिरजा शंकर मुदगल को कार्रवाई करने के लिए पहुंचाया। पुलिस को देखते ही सटोरिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। सटोरिए की तलाशी में उसके पास से 5350 रुपए के साथ ही हिसाब-किताब व सट्टे की पर्ची मिली है
—Jul 03 2021 -
आया था डिलेवरी देने, चोर ले गए बैग.सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी की घटना ग्वालियर। कस्टमर को पार्सल डिलेवरी करने गए डिलेवरी बॉय का बैग चोर चोरी कर ले गए घटना सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए बैग में करीब तीस से चालीस हजार रुपए का माल था। नई सड़क निवासी भूपेन्द्र प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति डैली वैरी कोरियर कंपनी में डिलेवरी बॉय है। बीते रोज वह सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी में पार्सल डिलेवर करने आया था। बाइक और बैग पॉर्किंग में खड़ी कर वह कस्टमर को पार्सल डिलेवर करने चला गया। कुछ ही देर बाद वह वापस आया तो पता चला कि बाइक से उसका बैग गायब है। इसका पता चलते ही उसने वहां पर मौजूद गार्डों से बैग के बारे में पूछा, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सके कि किसने बैग चोरी किया है। मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैफ्रीज में रखे जेवर गायबग्वालियर थाना क्षेत्र के पंछी पाड़ा निवासी लोहरी बाई पत्नी राजाराम कुशवाह के घर से चोर सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। चोरों से बचाने के लिए लोहरी बाई ने घर में खराब हो गए फ्रीज में जेवर ताला डाल कर रखे हुए थे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जेवर चोरी की शंका, पीडि़ता ने अपने नाती विकास कुशवाह पर जताई है, क्योंकि इससे पहले भी एक बार वह घर से जेवर ले जा चुका है और उसे मालूम था कि फ्रीज मेें जेवर रखे हुए हैं
—Jul 03 2021 -
दो साल बाद आए परिवार से मिलने, पुलिस ने पकड़ा.पुरानी छावनी पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार बदमाशों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने रूद्रपुरा से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लियाटीआई पुरानी छावनी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले मेें वर्ष 2020 से फरार दो बदमाशों नवीन और नीतेश कुशवाह के घर आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक ओकेश, विष्णु, मदन मोहन, रवि को आरोपियों को दबोचने के लिए पहुंचाया। जिस समय पुलिस आरोपियों के घर पर पहुंची नवीन व नीतेश खाना खा रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैयह था मामला गांधी कुशवाह निवासी टेकनपुर ने शिकायत की थी कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था तो उसे रास्ते में नीतेश और नवीन ने घेरकर गोली मारी थी। इस मामले में मामला दर्ज कर पड़ताल की तो दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस मामले की जांच की तो पता चला कि जिस गांधी कुशवाह को नवीन व नीतेश ने गोली मारी थी, उस पर उनके पिता की हत्या का आरोप है। अभी फरियादी गांधी कुशवाह उनके पिता की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है.वर्जनहत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी दो साल से फरार थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है
—Jul 03 2021 -
संतरी को चकमा देकर भागा नवाब धरा.लाइन अटैच हुए दीवान की मेहनत रंग लाई ग्वालियर। पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हुए नवाब खान को कंपू पुलिस ने बहोड़ापुर इलाके से दबोच लिया है। आरोपी 26 दिन पहले पुलिसकर्मियों को बाथरूम का बहना बनाकर चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैकंपू थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पुलिस को चकमा देकर फरार नवाब खान बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम की मदद से आरोपी को उस समय दबोच लिया जब वह नशा कर रहा था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी नवाब से पूछताछ शुरू कर दी हैयह था मामलाआबकारी एक्ट के मामले में वर्ष 2015 से फरार बदमाश नवाब खान निवासी अवाड़पुरा को सात जून को कंपू थाना पुलिस ने जेएएच में नशा करते हुए दबोचा था। थाने लाकर उसे लॉकअप में बंद किया गया था। रात में नवाब ने बाथरूम जाने को कहा तो संतरी ड्यूटी पर तैनात सुनील कुशवाह उसे बाथरूम के लिए लेकर गया और यहां से वह मौका पाकर भाग गयाठान लिया था पकड़ कर ही रहेंगेइस मामले में पुलिस कप्तान ने संतरी सुनील के साथ ही प्रधान आरक्षक व मुंशी को लाइन अटैच किया था। इसके बाद से ही प्रधान आरक्षक मानिकराव व आरक्षक सुनील कुशवाह ने ठान लिया था कि जिसकी वजह से लाइन अटैच हुए हैं, उसे जब तक पकड़कर हवालात में नहीं डालेंगे, तब तक चैन से नहीं रहेंगे। बीते रोज सूचना मिलते ही कंंपू थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर महेन्द्र प्रजापति, राकेश पंती की मदद से बहोड़ापुर से आरोपी को दबोच लिया.वर्जन.पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को बहोड़ापुर इलाके से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि फरार होने के बाद उसकी किस-किसने मदद की थी
—Jul 03 2021 -
खाना खाया और लगा ली फांसी.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया की घटना ग्वालियर। एक युवक ने खाना खाया, टीवी देखी और अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक फांसी पर झूल रहा था। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी लक्ष्मण तलैया की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी लक्ष्मण तलैया निवासी संजय खटारे (38) पुत्र श्यामसुंदर खटारे बीती रात बाजार से आया और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने की कहकर चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते संजय ने आत्महत्या की हैबाजार से आया और कर ली सुसाइडपड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग स्थित कुशवाह मोहल्ला निवासी रामसिंह (46) पुत्र हीरालाल कुशवाह बीती रात बाजार से आया और खाना खाकर सो गया। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम हाउस भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार में दो बेटे वर्जन.एक युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाई है
—Jul 03 2021 -
-
-
-
दिव्यांगजन का खेल-परिसर और नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ प्रदेश के लिए अनूठी सौगात - मुख्यमंत्री चौहान दिव्यांगों को पहचान पत्र देने में मध्यप्रदेश प्रथम प्रदेश के सभी 52 जिलों में बनेंगे जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्रमुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री गेहलोत के साथ बैठक सम्पन्न
—Jul 02 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -













