दो साल बाद आए परिवार से मिलने, पुलिस ने पकड़ा.पुरानी छावनी पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार बदमाशों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने रूद्रपुरा से पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लियाटीआई पुरानी छावनी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के मामले मेें वर्ष 2020 से फरार दो बदमाशों नवीन और नीतेश कुशवाह के घर आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसआई अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक ओकेश, विष्णु, मदन मोहन, रवि को आरोपियों को दबोचने के लिए पहुंचाया। जिस समय पुलिस आरोपियों के घर पर पहुंची नवीन व नीतेश खाना खा रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने छत के रास्ते भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैयह था मामला गांधी कुशवाह निवासी टेकनपुर ने शिकायत की थी कि वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था तो उसे रास्ते में नीतेश और नवीन ने घेरकर गोली मारी थी। इस मामले में मामला दर्ज कर पड़ताल की तो दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। वहीं इस मामले की जांच की तो पता चला कि जिस गांधी कुशवाह को नवीन व नीतेश ने गोली मारी थी, उस पर उनके पिता की हत्या का आरोप है। अभी फरियादी गांधी कुशवाह उनके पिता की हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है.वर्जनहत्या के प्रयास के दो आरोपियों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी दो साल से फरार थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है

Jul 03 2021