निगमायुक्त ने किया बाल भवन में वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण

Jul 03 2021

ग्वालियर। निगमायुक्त  शिवम वर्मा ने बाल भवन में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया तथा सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिएबाल भवन में निगम कर्मचारियों के साथ ही आम जनों के लिए भी वैक्सीनेशन सेंटर चलाया जा रहा है जहां पर कोई भी व्यक्ति आकर वैक्सीनेशन करा सकता है निगमायुक्त वर्मा ने बाल भवन में वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया तथा वैक्सीनेशन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही निगम के सभी कर्मचारियों से भी निगमायुक्त  वर्मा ने आवश्यक रूप से वैक्सीनेशन कराने को कहा तथा यह भी कहा कि जिन्हें पहला डोज लग चुका है वह समय पूर्ण होने पर दूसरा डोज भी लगवा लें