साठ हजार के गांजे के साथ तस्कर दबोचे.आंतरी थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। गांजे की सप्लाई देने आए दो तस्करों को आंतरी थाना पुलिस ने शीतला माता गेट के पास से पकड़ा है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने छह किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों तस्कर चचेरे भाई हैं और पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि वह गांजा कहां से लाते थे और किसको खपाते हैआंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजे की खेप लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही एएसआई शिवसिंह आरक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, मनोज, धर्मेन्द्र बघेल के साथ शीतला माता गेट के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस चेकिंग कर रही थी कि तभी एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने दबोचा और पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम इंदर रावत तथा भीकम रावत निवासी ईटमा बताए है। पुलिस ने उनके पास से छह किलो गांजा कीमती करीब साठ हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से पूछताछ में जुट गई है

Jul 03 2021