बिना मास्क दुकान चलाने एवं गंदगी को लेकर निगम की कार्यवाही, 8 दुकानों का चालान काटकर लगाया 3400 का जुर्माना

Jul 03 2021

ग्वालियर। कोविड गाइडलाइन का पालन ना करने एवं दुकान के आसपास गंदगी फैलाने के चलते नगर निगम द्वारा पड़ाव क्षेत्र में लगभग 8 दुकानों पर चालान की कार्रवाई करते हुए 3400 का जुर्माना लगाया हैक्षेत्र क्रमांक 6 की क्षेत्राधिकारी कुमारी तनुजा वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पड़ाव क्षेत्र में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें कई दुकानों पर दुकानदार और उन पर काम करने वाले वर्कर बिना मास्क लगाए दुकान पर बैठे थे। उनको समझाइश दी गई तथा चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही कुछ दुकानों पर दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाई गई थी तथा दुकान के बाहर डस्टबिन भी नहीं रखे थे इनके खिलाफ भी चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें दुकान के आसपास सफाई रखने तथा दुकान के बाहर आवश्यक रूप से डस्टबिन रखने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी कुमारी तनुजा वर्मा ,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  कृष्ण शर्मा, कर संग्रहक  कृष्ण यादव , मनीष शर्मा,  जितेंद्र भदोरिया , दीपक रजक, स्वच्छता निरीक्षक  अशोक धवल एवं वार्ड 31,32 के डब्ल्यूएचओ सहित मदाखलत के कर्मचारी उपस्थित रहे