आया था डिलेवरी देने, चोर ले गए बैग.सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी की घटना ग्वालियर। कस्टमर को पार्सल डिलेवरी करने गए डिलेवरी बॉय का बैग चोर चोरी कर ले गए घटना सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए बैग में करीब तीस से चालीस हजार रुपए का माल था। नई सड़क निवासी भूपेन्द्र प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति डैली वैरी कोरियर कंपनी में डिलेवरी बॉय है। बीते रोज वह सिरोल थाना क्षेत्र के एमके सिटी में पार्सल डिलेवर करने आया था। बाइक और बैग पॉर्किंग में खड़ी कर वह कस्टमर को पार्सल डिलेवर करने चला गया। कुछ ही देर बाद वह वापस आया तो पता चला कि बाइक से उसका बैग गायब है। इसका पता चलते ही उसने वहां पर मौजूद गार्डों से बैग के बारे में पूछा, लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सके कि किसने बैग चोरी किया है। मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैफ्रीज में रखे जेवर गायबग्वालियर थाना क्षेत्र के पंछी पाड़ा निवासी लोहरी बाई पत्नी राजाराम कुशवाह के घर से चोर सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। चोरों से बचाने के लिए लोहरी बाई ने घर में खराब हो गए फ्रीज में जेवर ताला डाल कर रखे हुए थे। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। जेवर चोरी की शंका, पीडि़ता ने अपने नाती विकास कुशवाह पर जताई है, क्योंकि इससे पहले भी एक बार वह घर से जेवर ले जा चुका है और उसे मालूम था कि फ्रीज मेें जेवर रखे हुए हैं

Jul 03 2021