-
-
-
मुरैना-ष्योपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला आज भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर करेंगे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी मुरैना श्योपुर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारियों की एक दिवसीय कार्यशाला कल 5 अप्रैल शुक्रवार को मित्तल धर्म शाला एसपी बंगले के सामने एमएस रोड पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ के मुख्य आतिथ्य व भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट केदार सिंह यादव की अध्यक्षता व कार्यशाला में लोकसभा प्रभारी श्री जय सिंह कुशवाह, लोकसभा संयोजक श्री शिवमंगल सिंह तोमर, लोक सभा विस्तारक श्री तूफान सिंह मीणा, श्योपुर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्यशाला में सांसद संभागीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष लोकसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश प्रवक्ता, लोकसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट, लोकसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी लोकसभा क्षेत्र से संबंधित संभागीय मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र से संबंधित जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी लोकसभा मीडिया संयोजक एवं सहसंयोजक लोकसभा क्षेत्र से संबंधित मंडल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी, गत विधानसभा चुनाव के दौरान नियुक्त किए गए विधानसभा मीडिया संयोजक, लोकसभा क्षेत्र में निवासरत मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, सभी मोर्चों के संभाग जिला एवं मंडल मीडिया प्रभारी आयोजित कार्यशाला में अपेक्षित रहेंगे।
—Apr 04 2019 -
भाजपा संसदीय क्षेत्र भिंड-दतिया की मीडिया कार्यषाला आज प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराषर होंगे षामिल लोकसभा चुनाव में मीडिया के कार्य को जमीनी रूप देने एवं संसदीय क्षेत्र विधानसभाओं में संगठन और सत्ता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व चुनावी प्रबंधन के माध्यम से मीडिया क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को टिप्स देने हेतु भिंड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल 5 अपै्रल को दोपहर 12 बजे भिंड जिला मुख्यालय के शिव उत्सव वाटिका अटेर रोड पर आहुत की गई है। भाजपा लोकसभा चुनाव मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ, भिंड जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव संयोजक नाथूसिंह गुर्जर, दतिया जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद उद्घाटन सत्र में मीडिया विभाग के क्षेत्र में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा क्षेत्र की विभाग कार्यशाला दोनों जिलों के लोकसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी, जिला एवं सहमीडिया प्रभारी, लोकसभा मीडिया संयोजक एवं सह संयोजक, विधानसभा के मीडिया संयोजक, पार्टी के मोर्चा के संभाग, जिला एवं मंडल प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी शामिल होंगे।
—Apr 04 2019 -
संभाग आयुक्त ने मतगणना स्थल की व्यवस्थायें देखीं
—Apr 04 2019 -
-
-
-
संत समाज ने एक लाख 11 हजार रूपए की सहायता दी
—Mar 29 2019 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -












