यह देश के भविष्य का चुनाव है- केंद्रीय मंत्री तोमर चुनाव की जीत की मूल पूंजी कार्यकर्ता है- अनूप मिश्रा पोहरी में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

Apr 04 2019

 

 

     मेरा और आपका संबंध सांसद के कारण नहीं है मेरा और आपका संबंध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के कारण है मैं जब सांसद नहीं था जब भी आप के लिए कार्य करता था और सांसद रहा तो मेरा दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता था कोई का सांसद बनना या ना बनना महत्वपूर्ण नहीं है महत्वपूर्ण है भजपा का ताकतवर बन्ना और भजपा ताकतवर होगी तो हमारा संबंध जन्म जन्म तक अंतिम सांस तक रहेगा अतः  आज आपसे बोलता है कि हम सिर्फ दो बातों का ध्यान रखें एक कमल का फूल हमारा चुनाव चिन्ह ब दूसरा हमारा प्रत्याशी कोई भी हो हमें नरेंद्र मोदी जी को ध्यान में रखकर सिर्फ कमल का फूल को विजयी बनाना है। उक्त मार्गदर्शन मुरैना लोकसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पोहरी में कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया।
     श्री तोमर ने कहा कि केंद्र में भाजपानीत एनडीए की सरकार बनने के बाद देश का मान सम्मान विश्व पटल पर ऊँचा हुआ है। आने वाला समय भारत का है इसलिए यह लोकसभा का आम चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है।
आजादी के बाद कभी सरकारो ने नए भारत का निर्माण कैसे होगा यह नही सोचा और उसका परिणाम हुआ कि 60 सालो तक भारत पिछड़ता गया। गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार लगातार चरम पर पहुँच रहा था।भारत की जनता उम्मीद भरी निगाहों से किसी ऐसी सरकार का इंतजार कर रही थी। उनकी उम्मीदों को पूरा करे और 2014 में केंद्र में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और एक मजबूत और स्थिर सरकार दी। देश के गांव, गरीब, किसान, माताओ, बहनों, युवाओ की अपेक्षाओं को पूरा किया। स्वच्छ भारत, आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना जैसी सेकड़ो ऐसी योजनाए है, जिनके बाद हम कह सकते है कि नए भारत का निर्माण हो रहा है। हम सब का दायित्व है कि नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देने पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए।
चुनाव की जीत की मूल पूंजी कार्यकर्ता है- अनूप मिश्रा
    पोहरी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने जो कहा वह किया और आज आजाद भारत के इतिहास में देश अपने सर्वोच्च कीर्तिमानो को प्राप्त कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत देश का डंका बज रहा है। 
    जब भाजपा की 2 सीट आती थी तब भी भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता था और आज भाजपा की 282 सीट आने पर भी वह बिना घमंड के पूर्ण ईमानदारी से कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी का काम एक मिशन है इस मिशन में आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ-साथ देश में अंत्योदय को साकार करने का कार्य कर पा रहे हैं यह चुनाव राष्ट्रवाद व अराष्ट्रवाद के बीच है कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सेना की अधिकारों पर प्रहार करने का काम कर रही है यह हम कार्यकर्ताओं को सोचना होगा व आम जन के बीच भी यह विषय ले जाना होगा।
        कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने गरीबी हटाने की बात कही, उसके बाद फिर इंदिराजी ने कहा गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन गरीबी नहीं हटी। फिर राजीव जी ने कहा गरीबी हटाएंगे, मनमोहनसिंह जी ने कहा गरीबी हटाएंगे। लेकिन कांग्रेस 50 सालों में गरीबी तो नहीं हटा सकी, गरीबों को ही हटा दिया। अब कहते हैं गरीबी पर हटाकर रहेंगे। जब इन्होंने पुराने वादे ही पूरे नहीं किए, तो इन पर विश्वास कैसे किया जा सकता है। यह किसानों की कर्ज माफी युवा को रोजगार देने जैसे झूठे वादों से प्रदेश में जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।
     भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सत्य व असत्य के बीच की  लड़ाई का चुनाव है कांग्रेस के 55 साल व भाजपा शासन के नरेंद्र मोदी ने 5 साल के कामों की तुलना करें तो कांग्रेस के 55 सालों पर मोदी जी के विकास के पांच साल भारी है माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय को साकार करने का कार्य पिछले 5 सालों में किया है यही जनकल्याण के कामों को कार्यकर्ता अपनी ताकत बनाकर जन जन के बीच जाकर पुनः नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का विजय संकल्प लें।कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी राज जादौन व आभार रामबाबु मंगल ने किया।
     इस अवसर पर मुरैना के लोकसभा प्रभारी व पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, पूर्व मंत्री राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू, जिला महामंत्री ओमी गुरु, जिला मंत्री जगदीश सिंह रावत, ब्रजेंद्र सिंह तोमर, पृथ्वीराज सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, हरिनारायण कुशवाहा, मुरारीलाल धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू विरथरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान आदि मंचासीन रहे।