सांई भोपाल व सीआरजेड हरियाणा में होगी खितावी भिंडत 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता

Mar 29 2019


ग्वालियर दिनांक 29 मार्च 2019- कप्तान अभिषेक के दो गोलो की बदौलत सी.आर.जेड.सोनीपत हरियाणा ने एयर इडिया की उडान पर व्रेक लगाकर सांई भोपाल के साथ 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता के फायनल मुकावले में आमने सामने खेलने की तैयारी की।
          नगर निगम द्वारा आयोजित एल.एन.आई.पी.ई.के हॉकी ग्रांउड पर प्रतियोगिता के छठवें दिन हुए पहले सेमी फायनल मुकावला एम.पी.हॉकी अकादमी और सांई भोपाल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मैंच का पहला गोल संाई के 25नं जर्सी पहनकर खेल रहे खिलाडी मोहद अलीशान नें 20वें मिनट में मैदानी गोल कर टीम का खाता खोला। एक गोल से पिछडी एम.पी.हॉकी अकादमी ने गोल करने के कई प्रयास किये लेकिन सफलता हाथ नही लगी। इसके बाद हुए खेल में सांई भोपाल के गौरव भगतानी नेे 39वें मिनट में मैदानी गोल कर मैंच का स्कोर 2-0 से अपने पक्ष में कर जीत दर्ज की।
        दिन का दूसरा सेमीफायनल मैंच सी.आर.जेड.सोनीपत हरियाणा व एयर इंंिडया दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया जिसमें सी.आर.जेड ने एयर इडिया को 2-1 से हराकर फायनल में खेलने की जगह बनाई। हरियाणा के कप्तान अभिषेक  ने 23वें व 29वें मिनट में दो मैदानी गोल ठोककर टीम को जीत दिलाई। वहीं एयर इंिडया दिल्ली को 59वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को जोगेन्द्र सिह ने गोल में तव्दील कर स्कोर 1-2 किया। अतः मे मैच का परिणाम 2-1 से सी.आर.जेड.सोनीपत हरियाणा के पक्ष में रहा।
समापन एवं पुरुष्कार वितरण
       निगम खेल अधिकारी श्री बी.के त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का फायनल मुकावला 30 मार्च शनिवार को साय 4ः00 बजे से खेला जाएगा। इसके वाद समापन व पुरुष्कार वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।