भाजपा संसदीय क्षेत्र भिंड-दतिया की मीडिया कार्यषाला आज प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराषर होंगे षामिल लोकसभा चुनाव में मीडिया के कार्य को जमीनी रूप देने एवं संसदीय क्षेत्र विधानसभाओं में संगठन और सत्ता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने व चुनावी प्रबंधन के माध्यम से मीडिया क्षेत्र में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को टिप्स देने हेतु भिंड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल 5 अपै्रल को दोपहर 12 बजे भिंड जिला मुख्यालय के शिव उत्सव वाटिका अटेर रोड पर आहुत की गई है। भाजपा लोकसभा चुनाव मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर, संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ, भिंड जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव संयोजक नाथूसिंह गुर्जर, दतिया जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद उद्घाटन सत्र में मीडिया विभाग के क्षेत्र में काम कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा क्षेत्र की विभाग कार्यशाला दोनों जिलों के लोकसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी, जिला एवं सहमीडिया प्रभारी, लोकसभा मीडिया संयोजक एवं सह संयोजक, विधानसभा के मीडिया संयोजक, पार्टी के मोर्चा के संभाग, जिला एवं मंडल प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी शामिल होंगे।
Apr 04 2019
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









