-
-
छात्र लापताए अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र के सुऱैयापुरा निवासी देवी चरण राठौर बिजली विभाग में कर्मचारी है। उनका पंद्रह वर्षीय बेटा सौरभ घर से खेलने की कहकर निकला छात्र लापता हो गया। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। छात्र के वापस नही आने पर परिजनों ने उसकी तलाश कीए लेकिन उसका कही भी पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने मुरार थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
—Jan 19 2020 -
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर व्यवसायी के खाते से 40 हजार निकाले ग्वालियर। दोस्त से मिलने गए व्यवसायी के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगों ने खाते से चालीस हजार रुपए की ठगी कर ली। वारदात की शिकायत पीडि़त ने पुलिस कप्तान नवनीत भसीन से की। शिकायत की गंभीरता के चलते मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। क्राइम ब्रांच ने शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। शिवाय रेजीडेंसी गोविंद पुरी निवासी इंद्रेश कुमार श्रीधर पुत्र महेश श्रीधर व्यवसायी है और कुछ दिन पहले अपने दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ खरीदारी भी की थी। इसी बीच ठगों ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बना लिया। इसके बाद चार बार में दस.दस हजार रुपए कर चालीस हजार रुपए खाते से निकाल लिए। ठगी का पता उस समय चला जब वे एटीएम बूथ पर पैसे निकालने पहुंचे तो कार्ड ओवर लिमिट बताता रहा। जब इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन से की तो पता चला कि उनके खाते से रात एक बजे से दो बजे के बीच चालीस हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका है। इसका पता चलते ही बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया। ठगी का शिकार पीडि़त पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के पास पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर कप्तान ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पीडि़त ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास है और ना ही फोन पर उन्होंने एटीएम की कोई जानकारी किसी से साझा की हैए ना ही ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज ही उनके मोबाइल पर आया है।
—Jan 19 2020 -
होटल में महिला के साथ दुष्कर्म अब कर रहा है ब्लैकमेल ग्वालियर। मार्केट जा रही महिला को सहेली का भाई लिफ्ट देने के बहाने एक होटल ले गया और बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर गलत काम किया। वारदात ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने और उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद करने की धमकी दी। लोकलाज के डर से पीडि़ता शांत रही तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी निवासी 30 वर्षीय महिला प्रायवेट जॉब करती है। उसके साथ ही उसकी सहेली भी काम करती है। कुछ माह पहले जब महिला सहेली के घर गई तो उसके भाई सुनील बाथम से भी परिचय हुआ था। कुछ दिन पहले जब वह मार्केट के लिए जा रही थी तो उसे सुनील मिला। उसे देखकर उसने अपनी गाड़ी रोकी और उसे लिफ्ट ऑफर की। सहेली का भाई होने के कारण वह उसकी गाड़ी पर बैठ गई और वह उसे एक होटल लेकर पहुंचाए जब उसने मार्केट के स्थान पर होटल आने का विरोध किया तो सुनील ने उसे दो मिनट का काम होने की बात कहकर होटल में ले गया और होटल के कमरे में उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह बदनाम हो जाएगी और वह उसके पति की हत्या कर देगा। धमकी और लोकलाज के डर से वह शांत रही तो आरोपी उसे फोन कॉल कर ब्लैकमेल करने लगा। धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
—Jan 19 2020 -
धूप खिलीए सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
—Jan 19 2020 -
भारत पेट्रोलियम द्वारा निकाली साइकिल रैली ग्वालियर। भारत पेट्रोलियम द्वारा आओ पर्यावरण बचाएं जो साइकिल रैली आज निकाली गई है इसके लिए हम सबको एक साथ मिलकर पर्यावरण का संदेश देना होगा तभी पर्यावरण को धरातल पर रोकने में कामयाबी मिलेगी यह बात रैली में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन ने कही श्री जादौन ने कहा कि इस तरह की रैलियां संदेश देती है कि पर्यावरण को रोकने के लिए सभी का साथ चाहिए और आज के भागदौड़ भरी जीवन की परिस्थितियों में अपने निजी कार्यों को छोड़कर पर्यावरण की और भी ध्यान देगा होगा आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है जिसके लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा कि पर्यावरण को कम करने के लिए धरातल पर उतर कर सभी आगे आएं और कंधे से कंधा मिलाकर पर्यावरण को मिटाने का संकल्प लेना होगा वही पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन द्वारा विशाल साइकिल द्विवेदी को हरी झंडी दिखाई जो मुखर्जी पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर फूलबाग मैदान में समाप्त हुई जहां सभी प्रतिभागियों को टी.शर्ट टोपे एवं स्वल्पाहार भी वितरित किया गया इस अवसर पर ग्वालियर जयदी टेरिटरी मैनेजर बीपीसीएल सौरभ जैन सेल्स ऑफीसर शशांक राजमिस्त्री डिपो मैनेजर राजरत्न मेश राम वैश्य एंड मुखर्जी पेट्रोल पंप के संचालक असीम वैश्य आनंत वैश्य सहित भारत पेट्रोलियम के कर्मचारी एवं अन्य पेट्रोल पंप संचालक गण उपस्थित थे।
—Jan 19 2020 -
-
जेसीआई अपनत्व का इंस्टॉलेशन सेरेमनी एवं चार्टर अवार्ड नाइट संपन्न ग्वालियर। जेसीआई अपनत्व का इंस्टॉलेशन व चार्टर अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें जेड वीपी मोहित राठौर ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई । इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएसपी निवेदिता नायडू आईपीएसए मोहित सिंह राठौरए राजू गर्गए कामना सिंह चौहानए गायत्री सिंह चौहानए प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयश्री बाथमए अध्यक्ष प्रगति बाथम एण्सचिव सोनम दुबेए मुक्ति बंसल द्वारा की गई। इसके साथ ही नए सदस्यों के लिए न्यू ईयर सेलिब्रेशन का कार्यक्रम भी रखा गया। इस कार्यक्रम में कई प्रकार के सर प्राइस खेलों का आयोजन किया । इन खेलों में हाउजी और संगीत प्रतियोगिता प्रमुख थे। इन खेलों में प्रथम वंदना सिसोदिया तथा शिवा सिंह द्वितीय चुनी गई। इसके साथ ही तिल के व्यंजनों की प्रतियोगिता मे व्यंजना मिश्रा प्रथम रही। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी ने 2020 में अध्याय को एक नए स्तर पर ले जाने की शपथ ली।
—Jan 19 2020 -
7वीं मंजिल से गिरकर रिटायर्ड नगर निगम अधिकारी की मौत
—Jan 19 2020 -
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










