अचानक सामने से गाय आने पर अनियंत्रित कार फुटपाथ पर चढ़ीए हादसा टला ग्वालियर। तेज रफ्तार आ रही कार अचानक सामने से गाय आने पर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। उस समय फुटपाथ पर कोई नहीं थाए जिससे हादसा टल गया। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के एमआईटीएस कॉलेज के पास रविवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह गोला का मंदिर चौराहे की तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 07 सीएफ 0416 के सामने गाय आने पर अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सुबह हादसा होने से एक बड़ी घटना टल गई। अगर रविवार और सुबह का समय नहीं होता तो यहां पर मेला जाने वालों और कॉलेज आने वाले छात्र.छात्राओं की भीड़ मिलती और बड़ा हादसा हो जाता।

Jan 19 2020