होटल में महिला के साथ दुष्कर्म अब कर रहा है ब्लैकमेल ग्वालियर। मार्केट जा रही महिला को सहेली का भाई लिफ्ट देने के बहाने एक होटल ले गया और बातचीत के बहाने कमरे में ले जाकर गलत काम किया। वारदात ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद आरोपी ने उसे बदनाम करने और उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर मुंह बंद करने की धमकी दी। लोकलाज के डर से पीडि़ता शांत रही तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमण्डी निवासी 30 वर्षीय महिला प्रायवेट जॉब करती है। उसके साथ ही उसकी सहेली भी काम करती है। कुछ माह पहले जब महिला सहेली के घर गई तो उसके भाई सुनील बाथम से भी परिचय हुआ था। कुछ दिन पहले जब वह मार्केट के लिए जा रही थी तो उसे सुनील मिला। उसे देखकर उसने अपनी गाड़ी रोकी और उसे लिफ्ट ऑफर की। सहेली का भाई होने के कारण वह उसकी गाड़ी पर बैठ गई और वह उसे एक होटल लेकर पहुंचाए जब उसने मार्केट के स्थान पर होटल आने का विरोध किया तो सुनील ने उसे दो मिनट का काम होने की बात कहकर होटल में ले गया और होटल के कमरे में उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद धमकी दी कि अगर उसने मुंह खोला तो वह बदनाम हो जाएगी और वह उसके पति की हत्या कर देगा। धमकी और लोकलाज के डर से वह शांत रही तो आरोपी उसे फोन कॉल कर ब्लैकमेल करने लगा। धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Jan 19 2020