धूप खिलीए सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Jan 19 2020

 

 

 

 

ग्वालियर। आसमान साफ होने के साथ रविवार को धूप भी खिलीए लेकिन सर्द हवाओं से सिहरन महसूस होने लगी है। तेज रफ्तार उत्तरी हवाओं के कारण रविवार शीतल दिन रहा। 
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार तक ठंड के तेवर तीखे रहने का अनुमान है। इसके बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ सकता है। बादल छाने के साथ कहीं.कहीं बरसात की भी संभावना बनेगी।
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में कोई सिस्टम प्रदेश में सक्रिय नहीं है। आसमान साफ हो चुका है। साथ ही हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। जिस कारण ठंड पड़ रही है। दिन में भी धूप निकलने के बाद भी वातावरण में सिहरन महसूस हो रही है। विभाग के अनुसार  20 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। उसके प्रभाव से ग्वालियर जिले में फिर बादल छाने और बरसात होने की संभावना बनेगी।