एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर व्यवसायी के खाते से 40 हजार निकाले ग्वालियर। दोस्त से मिलने गए व्यवसायी के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगों ने खाते से चालीस हजार रुपए की ठगी कर ली। वारदात की शिकायत पीडि़त ने पुलिस कप्तान नवनीत भसीन से की। शिकायत की गंभीरता के चलते मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। क्राइम ब्रांच ने शिकायती आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। शिवाय रेजीडेंसी गोविंद पुरी निवासी इंद्रेश कुमार श्रीधर पुत्र महेश श्रीधर व्यवसायी है और कुछ दिन पहले अपने दोस्त से मिलने के लिए चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ खरीदारी भी की थी। इसी बीच ठगों ने उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बना लिया। इसके बाद चार बार में दस.दस हजार रुपए कर चालीस हजार रुपए खाते से निकाल लिए। ठगी का पता उस समय चला जब वे एटीएम बूथ पर पैसे निकालने पहुंचे तो कार्ड ओवर लिमिट बताता रहा। जब इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन से की तो पता चला कि उनके खाते से रात एक बजे से दो बजे के बीच चालीस हजार रुपए का ट्रांजेक्शन हो चुका है। इसका पता चलते ही बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया। ठगी का शिकार पीडि़त पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के पास पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत पर कप्तान ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पीडि़त ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास है और ना ही फोन पर उन्होंने एटीएम की कोई जानकारी किसी से साझा की हैए ना ही ट्रांजेक्शन का कोई मैसेज ही उनके मोबाइल पर आया है।

Jan 19 2020