-
-
छात्रा व छात्र लापता, अपहरण का मामला दर्ज ग्वालियर व थाटीपुर थाना क्षेत्र की घटना ग्वालियर। घर से सामान लेने के लिए निकली सत्रह वर्षीय छात्रा वापस नहीं आई। छात्रा के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के किलागेट इलाके की है। छात्रा का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया हैग्वालियर थाना क्षेत्र के किलागेट निवासी सत्रह वर्षीय छात्रा बीते रोज घर से सामान लेने के लिए निकली थी और इसके बाद वह वापस नहीं आई। छात्रा के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन हर जगह से निराशा हाथ लगी तो वह थाने पहुंचे और मामले की शिकायत कीखेलने निकला छात्र लापताथाटीपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर निवासी 14 वर्षीय किशोर बीते रोज घर से खेलने की कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। किशोर के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसकी कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद भी जब छात्र का पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है
—Jun 15 2021 -
-
-
किराना शॉप से नगदी-सामान पार ग्वालियर। किराना शॉप के ताले चटकाकर चोर नगदी व सामान पार कर ले गए। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के डीबी सिटी के पास की है। घटना का पता सुबह चला तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। सिरोल थाना क्षेत्र के फूटी कॉलोनी निवासी श्रीनाथ बरेठा किराना व्यवसायी है। बीती रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे और सुबह जब दुकान पर आए तो पता चला कि चोरों ने ताले चटकाकर नगदी व सामान पार कर दिया है
—Jun 14 2021 -
जा रहा था घर,मौत ने आ घेरा.महाराजपुरा थाना क्षेत्र के हाइवे की घटना ग्वालियर। बड़े भाई के बेटे की लगुन मेें शामिल होने के बाद वापस घर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीएसएफ कॉलोनी के सामने भिण्ड हाइवे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि घायल ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मृतक का शव पीएम हाउस भेज कर मर्ग कायम कर लिया हैभिण्ड के अहरौली घाट निवासी श्रीनिवास शर्मा दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते है। दो दिन पहले वह अपने बड़े भाई के बेटे महाराजपुरा थाना क्षेत्र के साठ फुटा रोड निवासी विनोद कुमार शर्मा के बेटे की लगुन के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बीते रोज वह बाइक से अपने गांव अहरौली जा रहा था। अभी वह बीएसएफ कॉलोनी गेट के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 07 सीजे 1319 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रीनिवास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 14 2021 -
बाइक और स्कूटी भिड़ी, युवक की मौत
—Jun 14 2021 -
छात्र लापता, घर से ले गया नगदी व जेवर.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दाने बाले बाबा मंदिर के पास की घटना ग्वालियर। मां से बहर के बाद छात्र ने अलमारी से चार लाख रुपए कीमत के जेवर तथा साठ हजार रुपए नगदी के साथ ही मोबाइल लेकर चला गया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दाने वाले बाबा मंदिर के पास शनिवार की दोपहर की है। जब छात्र वापस नहीं आया और घर के जेवर व नगदी गायब देखकर परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दाने वाले बाबा मंदिर के पास रहने वाला संस्कार पुत्र बालकिशन शर्मा छात्र है और इस साल उसने बारहवीं की पढ़ाई की थी। दो दिन पहले किसी बात पर संस्कार की मां ने उसे डांटा तो वह नाराज होकर चला गया। छात्र के जाने के बाद जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। परेशान परिजन जब घर पहुंचे तो पता चला कि अलमारी में रखे चार लाख रुपए कीमत के जेवर तथा नगदी साठ हजार रुपए के साथ ही उसके बड़े भाई अभिषेक का मोबाइल भी गायब है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र के परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी हैबार-बार दे रहा है मिसकॉललापता छात्र के भाई अभिषेक ने बताया कि उसका भाई बार-बार घर के नंबर पर मिस कॉल कर रहा है। जबकि वह उससे बातचीत करने के लिए कॉल लगाते है तो वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा हैएक छात्र लापता हो गया है। परिजनों का कहना है कि छात्र घर से नगदी व जेवर भी ले गया है। छात्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा
—Jun 14 2021 -
मकान मालिक का बेटे की प्रताडऩा से तंग होकर दी थी अन्नू ने जान.शादी करने के लिए कर रहा था प्रताडि़त ग्वालियर। मकान मालिक के बेटे द्वारा शादी करने के लिए बनाए जा रहे दबाव से परेशान होकर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी थी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मकान मालिक के बेटे पर आत्महत्या के लिए पे्ररित करने का मामला दर्ज कर लिया हैजनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि श्रीराम कॉलोनी निवासी अन्नू उर्फ रूपाली पुत्री देवेन्द्र सिंह ने कुछ दिन पहले फांसी लगाकर जान दी थी। मामले की जांच तथा परिजनों के बयान के साथ ही मृतका का मोबाइल नंबर की रिकार्डिंग से पता चला कि मृतका को उसके मकान मालिक अमृत लाल का बेटा अमित शादी के लिए काफी समय से टॉर्चर कर रहा था। कई बार छात्रा ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अमित पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने मृतका पर मानसिक दबाव बनाया था। जिससे तंग आकर ही छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी थी। जांच के बाद आरोपी मकान मालिक के बेटे अमित के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैछात्रा द्वारा फांसी लगाने के मामले की जांच के बाद मकान मालिक के बेटे पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है
—Jun 14 2021 -
किराना कारोबारी पर फायरिंग, ग्राहक घायल.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की घटना ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मदर टेरेसा स्कूल के पास कुएं वाली गली में आज सोमवार की सुबह नौ बजे की है। फायरिंग में दुकान पर सामान लेने आया एक ग्राहक घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी पवन सिंह राठौर पुत्र भोगीराम राठौर एक्स आर्मी मैन है और अभी घर पर ही श्री कान्हा ट्रेडर्स के नाम से शॉप का संचालन करते हैं। आज सुबह वह नहाने गए तो दुकान पर बेटे धीरेन्द्र सिंह राठौर को बिठा गए थे। अभी वह ऊपर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक गोली की आवाज और बेटे की चीख सुनाई दी। बेटे की चीख सुनते ही वह दौड़ते हुए नीचे आए तो देखा कि दुकान के शटर में गोली लगने के बाद सामान खरीदने आए गौरव पाराशर नामक युवक के हाथ मेें गोली का छर्रा या कुछ लगा है। शटर में लगने के बाद गोली की गति कम थी, जिससे गौरव ज्यादा घायल नहीं हुआ है। मामले की शिकातय पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैहमलावर अज्ञातपुलिस को पीडि़त पक्ष ने बताया कि गोली किसने और कहां से चलाई इसका पता नहीं चला है और ना ही गोली मारने के बाद किसी को भागते हुए देखा है। साथ ही बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, पर बेटे का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और मामला तलाक के लिए न्यायालय में चल रहा है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे गोली चलाने वाले का पता चल सके.वर्जन.गोली चलने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई आसैर क्यों चलाई, इसका पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है
—Jun 14 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -










