किराना कारोबारी पर फायरिंग, ग्राहक घायल.बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की घटना ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मदर टेरेसा स्कूल के पास कुएं वाली गली में आज सोमवार की सुबह नौ बजे की है। फायरिंग में दुकान पर सामान लेने आया एक ग्राहक घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैबहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी पवन सिंह राठौर पुत्र भोगीराम राठौर एक्स आर्मी मैन है और अभी घर पर ही श्री कान्हा ट्रेडर्स के नाम से शॉप का संचालन करते हैं। आज सुबह वह नहाने गए तो दुकान पर बेटे धीरेन्द्र सिंह राठौर को बिठा गए थे। अभी वह ऊपर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक गोली की आवाज और बेटे की चीख सुनाई दी। बेटे की चीख सुनते ही वह दौड़ते हुए नीचे आए तो देखा कि दुकान के शटर में गोली लगने के बाद सामान खरीदने आए गौरव पाराशर नामक युवक के हाथ मेें गोली का छर्रा या कुछ लगा है। शटर में लगने के बाद गोली की गति कम थी, जिससे गौरव ज्यादा घायल नहीं हुआ है। मामले की शिकातय पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैहमलावर अज्ञातपुलिस को पीडि़त पक्ष ने बताया कि गोली किसने और कहां से चलाई इसका पता नहीं चला है और ना ही गोली मारने के बाद किसी को भागते हुए देखा है। साथ ही बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, पर बेटे का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और मामला तलाक के लिए न्यायालय में चल रहा है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे गोली चलाने वाले का पता चल सके.वर्जन.गोली चलने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई आसैर क्यों चलाई, इसका पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है

Jun 14 2021

 

किराना कारोबारी पर फायरिंग, ग्राहक घायल
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की घटना
फोटो- 
ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मदर टेरेसा स्कूल के पास कुएं वाली गली में आज सोमवार की सुबह नौ बजे की है। फायरिंग में दुकान पर सामान लेने आया एक ग्राहक घायल हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी पवन सिंह राठौर पुत्र भोगीराम राठौर एक्स आर्मी मैन है और अभी घर पर ही श्री कान्हा ट्रेडर्स के नाम से शॉप का संचालन करते हैं। आज सुबह वह नहाने गए तो दुकान पर बेटे धीरेन्द्र सिंह राठौर को बिठा गए थे। अभी वह ऊपर पहुंचे ही थे कि तभी अचानक गोली की आवाज और बेटे की चीख सुनाई दी। बेटे की चीख सुनते ही वह दौड़ते हुए नीचे आए तो देखा कि दुकान के शटर में गोली लगने के बाद सामान खरीदने आए गौरव पाराशर नामक युवक के हाथ मेें गोली का छर्रा या कुछ लगा है। शटर में लगने के बाद गोली की गति कम थी, जिससे गौरव ज्यादा घायल नहीं हुआ है। मामले की शिकातय पुलिस से की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
हमलावर अज्ञात
पुलिस को पीडि़त पक्ष ने बताया कि गोली किसने और कहां से चलाई इसका पता नहीं चला है और ना ही गोली मारने के बाद किसी को भागते हुए देखा है। साथ ही बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है, पर बेटे का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और मामला तलाक के लिए न्यायालय में चल रहा है। पुलिस अब हमलावरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे गोली चलाने वाले का पता चल सके। 
वर्जन
गोली चलने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई आसैर क्यों चलाई, इसका पता नहीं चला है। मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है