सीएम हेल्पलाइन और समय सीमा के पत्रों का समय पर करें निराकरण अन्यथा अर्थदंड के लिए रहें तैयार: निगम आयुक्त
Jun 14 2021
ग्वालियर दिनांक 14 जून- नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने सोमवार को समय समीक्षा बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, आर के श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त देवेन्द्र पालिया, अधीक्षण यंत्री श्री पारा, सिटी प्लानर पवन सिंहल एवं उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चैहान सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे निगम मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री वर्मा ने टीएल के पुराने पत्रों की जानकारी ली, जिसमें ज्यादातर बिन्दुओं का निराकरण किया जा चुका था लेकिन निराकरण लिखित में दर्ज नहीं कराया गया था जिसको लेकर निगमायुक्त वर्मा ने सभी संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पत्र का निराकरण करने के उपरांत अधिकारी निराकरण लिखित में दर्ज करवाना सुनिश्चित करें वहीं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अनअटेन्ड शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की तथा निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अनअटेन्ड नहीं रहना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत अटेन्ड नहीं करने पर क्षेत्राधिकारी श्री राजीव सिंघल को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं 100 रुपए का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए ठक में निगमायुक्त वर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों से पौधारोपण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में चिन्हित किए गए स्थानों की जानकारी ली तथा सभी चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण के लिए अभी से ही गडडे कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 दिवस के अंदर अपने अपने वार्ड में कुएं व बाबडी की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करें और उस क्षेत्र के आस पास का बारिश का पानी उस कुएं अथवा बाबडी में उतारने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करें वहीं जर्जर भवनों की सूची को लेकर समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने क्षेत्राधिकारियों केा निर्देश दिए कि सभी संबधित अपने अपने क्षेत्र में जर्जर भवनों का भ्रमण करें और जानकारी प्राप्त करें, यदि कोई जर्जर भवन बिना सूची वाला पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारियों से नाला सफाई को लेकर वार्डवार जानकारी ली गई जिसमें कितने नाले साफ होने थे, कितने हो गए और अभी कितने होने हैं तथा यह भी निर्देश दिए गए कि बारिश से पूर्व सभी नाले साफ हो जाएं और उनके मुहाने सभी एएचओ स्वयं चैक करें कि जिससे किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न बने स्ट्रीट लाइटों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी क्षेत्राधिकारियों केा निर्देश दिए कि रात्रि में भी क्षेत्र का भ्रमण करें तथा जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हो तत्काल उसे ठीक कराएं। कहीं भी रात्रि में अंधेरे की स्थिति नहीं बननी चाहिए साथ ही निगम कर्मचारियों के वैक्सीनेशन की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों का वैक्सीनेशन होना अधिकारी सुनिश्चित करें
स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए प्रारंभ करें कंट्रोल रुम वार्डों में साफ सफाई की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री वर्मा ने सभी संबधित अधिकारियों केा निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई हो, कहीं भी कचरा ठिया न हो और कचरा संग्रहण वाहन समय पर वार्ड में पंहुचे। इसका अधिकारी ध्यान रखें। इसके साथ ही उपायुक्त स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि स्वच्छता संबंधी शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए एक और कंट्रोल रुम प्रारंभ कराएं और उसकी नियमित माॅनीटरिंग हो
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









