जनरल मैनेजर सहित तीन फ्लैटों में चोरों का धावानगदी-जेवर सहित लाखों का माल पारविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मधुसूदन अपार्टमेंट की घटना टो-ग्वालियर। शहर के पॉश इलाके अलकापुरी स्थित मधुसूदन अपार्टमेंट में चोरों ने एक जनरल मैनेजर, प्रोफेसर, इंटीरियर डिजाइनर व बैंक कर्मचारी के घर से नगदी, जेवर व अन्य सामान समेट ले गए। घटना का पता सुबह चला जब आस-पास रहने वालों ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैनगदी-जेवर पारमधुसूदन अपार्टमेंट निवासी दिनेश राय दिल्ली में एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर हैं और यहां पर उनका परिवार रहता है। बीते रोज वह परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकले थे तथा यहां पर फ्लैट में ताले डाल गए थे। सुबह अन्य फ्लैट में रहने वालों ने सूृचना दी कि उनके फ्लैट के ताले चटके हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही वह ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना था कि फ्लेट में नगदी के साथ ही गहने भी हैं। अब उनके आने पर पता चलेगा कि सामान चोरी जाने से बचा है या फिर चोर सामान समेट ले गएकिराएदार व मालिक का सामान पारइसी मल्टी में रहने वाले अंकुश राठी इंटीरियर डिजाइनर हंै और नई सड़क पर रहते हैं। यहां पर उनके किराएदार मनीष राय रहते हंै। मनीष राय पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थ हैं। बीते रोज वह भी अपने घर गए थे। इनके भी फ्लैट में चोरों ने नगदी बीस हजार रुपए सहित अन्य सामान पार किया है। जबकि फ्लैट मालिक का भी कुछ सामान चोरी गया हैप्रोफेसर के फ्लैट पर नल की टोंटियां खोलीदिनेश राय के पास ही रहने वाली ज्योत्सना राणा केआरजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं और अभी उनका यह फ्लैट खाली पड़ा हुआ है। इस फ्लेट के भी चोरों ने ताले चटका दिए। लेकिन खाली होने के कारण ना तो यहां पर सामान था और ना ही जेवर-नगदी थे। चोर यहां से कुछ नलों से टोंटियां निकाल ले गए हैं

Jun 15 2021