बाइक और स्कूटी भिड़ी, युवक की मौत
Jun 14 2021
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के बूस्टर पंप के पास की घटनाग्वालियर। दोस्त से मिलने जा रहे स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के बूस्टर पंप के पास आज सोमवार की सुबह सवा नौ बजे की है। पुलिस ने बताया कि मुरार थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर निवासी गौरव गुर्जर पुत्र आशा राम गुर्जर दोस्त से मिलने के लिए डीडी नगर जा रहा था। अभी वह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के बूस्टर पंप के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 07 एनई 2284 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में गौरव के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









