ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    मां को मारने तलवार लेकर आया, पुलिस ने धरा ग्वालियर। घरेलू बातोंं पर मां से विवाद के बाद तलवार लेकर मां को धमकाने आए युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी से तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के निबुआपुरा निवासी पार्वती पत्नी अमर सिंह ग्रहणी है और बीती रात करीब एक बजे उनका बेटा अरूण आया और घरेलू बातों पर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान वह तलवार लेकर मारने के लिए दौड़ा। आवाज सुनकर अरूण के भाई अमित व दीपक भी वहां पर आ गए और उन्हें देखकर वह भाग निकला। मामले का पता चलते ही एएसआई राधेश्याम शिवहरे, आरक्षक ज्योतेन्द्र, आरक्षक राजवीर के साथ मौके पर पहुंचे और तलवार लेकर घूम रहे अरूण को दबोच लिया। पुलिस ने उससे तलवार जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    कर रहे थे फायरिंग, पुलिस ने दबोचे.मुरार थाना पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। होटल के सामने फायरिंग कर भागे बदमाश का पीछा कर मुरार थाना पुलिस ने पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपी से फायरिंग में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया है। अब पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में जुट गई हैमुरार थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया की बीती रात सूचना मिली थी कि होटल नारायण के सामने किसी ने फायर किया है। सूचना मिलते ही प्वाइंट में तैनात आरक्षक सुनील सखवार, सैनिक नरेश यादव को सूचना की तस्दीक के लिए पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाइक से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से कट्टा तथा एक जिन्दा राउण्ड मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सिदार्थ उर्फ बल्लू शर्मा शर्मा उम 21 साल निवासी त्यागी नगर मुरार बताया है। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने फायर क्यो किया और कट्टा कहा से लाया है
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    फेसबुक फ्रेण्ड ने मिलने बुलाया, किया दुष्कर्म ग्वालियर। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने छात्रा को मिलने बुलाया और बातचीत करने का झांसा देकर होटल ले गया। होटल में पहुंचते ही युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। वारदात टेकनपुर स्थित शीला होटल की है। वारदात का शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय छात्रा की नौ माह पूर्व फेसबुक पर राहुल जाटव निवासी कल्याणी से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और एक दूसरे से मिलने लगे। 18 जून को राहुल ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा मिलने पहुंची तो राहुल उसे बातचीत के बहाने बाइक से टेकनपुर लेकर पहुंचा और यहां पर शीला होटल में एक कमरे पर लेकर पहुंचा। कमरे में पहुंचने के बाद कुछ देर बात चीत करने के बाद राहुल उससे गलत हरकत करने लगा। उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने उससे वादा किया कि वह उससे शादी करेगादूसरे दिन ही किया इनकारदूसरे दिन ही जब छात्रा ने उससे शादी के बारे में पूछा तो आरोपी ने शाादी से इनकार कर दिया और उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। जब छात्रा ने उसे दूसरे नंबर से कॉल किया तो आरोपी ने उसे फोन करने पर धमकी दे दी। धमकी का शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    सिंधिया की सुरक्षा में चूक के बाद हाई अलर्ट.सुरक्षा के लिए लगाए 160 जवान और अफसर.कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए सिंधिया ग्वालियर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में जून माह में दो बार हुई चूक के बाद अब सुरक्षा को हाई अलर्ट किया गया है। इनकी सुरक्षा में महल से ले लेकर मोहना तक 160 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के लिए अलग-अलग इलाकों में अफसरों को अलग से जिम्मेदारी दीउल्लेखनीय है कि 12 जून को कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गोला का मंदिर इलाके मेें एनएसयूआई नेताओं ने रोक कर बेसरम के फूल दिए थे। उसके बाद रविवार की शाम दिल्ली से आते समय मुरैना से ग्वालियर के बीच हुई चूक के बाद चौदह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। जिसमें नौ पुलिसकर्मी मुरैना के तो पांच पुलिसकर्मी ग्वालियर के थे। इस तरह की चूक दोबारा ना हो इसलिए हाई अलर्ट की व्यवस्था बनाई गई हैकहां कैसे सुरक्षा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेश में सुरक्षा के लिए तीस जवानों को तैनात किया गया। जिससे कोई विध्न संतोषी उन तक ना पहुंच सके। इसके बाद शिवपुरी दौरे पर जा रहे सिंधिया की सुरक्षा में 130 जवान तैनात किए गए है। साथ ही तय किया गया है कि मोहना बॉर्डर पर सिंधिया को शिवपुरी के लिए रवाना करने से पहले शिवपुरी पुलिस से कम्यूनिकेशन करना है। जिससे किसी तरह की चूक ना होक्यो जरूरी है सुरक्षाराज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांगे्रस से भाजपा मेें आने के बाद से ही कांग्रेस के विभिन्न घड़ो द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा में आने के बाद जितने भी विरोध हुए है, पुलिस की अलर्टनेश के चलते सफल ना हो सके, लेकिन दो बार चूक होने के बाद पुलिस अफसर किसी तरह की चूक नहीं छोडऩा चाहते हैचप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरामहल से राज्यसभा के गुना के लिए रवाना होते ही पुलिस जवानों ने सड़क मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए और हर जगह पुलिस जवान तैनात कर दिए है, जिससे कोई भी इस मार्ग पर ना आ सके। मोहना में शिवपुरी पुलिस को आगे की सुरक्षा के लिए फॉलो करने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सास ली
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    आए थे लूट करने, पुलिस के हत्थे चढ़े.पुरानी छावनी पुलिस को मिली सफलता ग्वालियर। लूट की वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाशों को पुरानी छावनी थाना पुलिस ने जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दबोचा है। पुलिस को बदमाशों से दो कट्टे तथा लूटी गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए बदमाशों से कई अन्य खुलासे हो सकते हैं.पुरानी छावनी थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने बताया कि बीती रात एएसआई रविन्द्र कुशवाह, आरक्षक मदन मोहन उद्वेनिया, नेतराम, विष्णू के साथ गश्त कर रहे थे। अभी वह जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो उन्हें दो युवक दिखाई दिए। वह उनके पास पहुंचे तो युवक भागने लगे। शंका होने पर उन्होंने थाने को प्वाइंट दिया और बदमाशों की घेराबंदी के लिए कहा। इस पर एसआई अजय सिंह सिकरवार, आरक्षक रवि, ओकेश सिंह ने दूसरी तरफ से घेरा और बाइक सवारों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम शुभम उर्फ कल्ली तथा दूसरे ने अपना नाम आशिक रजक बताए। पुलिस ने उनक तलाशी ली तो उनके पास से दो कटटे तथा जिन्दा राउण्ड मिले हंै। पुलिस ने उनसे कटटे जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी हैबाइक लूट में थे फरारपुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि 14 जून की रात हुई जेके टायर कर्मचारी जगदीश जाटव से बाइक व मोबाइल लूट में शामिल थे। आज भी वह वारदात को अंजाम देने आए थे, लेकिन पहले गर्लफ्रेण्ड से मिलना था और गर्ल फ्रेण्ड से मिलने के बाद वह वारदात को अंजाम देते। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। जबकि उनका एक साथी रिषभ धाकरे पूर्व में पकड़ा जा चुका है। पुलिस अफसर अब उनसे पूछताछ कर पता लगा रहे हैं कि उन्होंने और कौन-कौन सी वारदात को अंजाम दिया हैदो लुटेरे पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पकड़े हैं। पकड़े गए बदमाशों से दो कट़्टे भी बरामद हुए हंै। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    धक्का मारा और छीन ले गए 20 हजार और मोबाइल ग्राहक बनकर आए थे बदमाश ग्वालियर। ग्राहक बनकर आए बाइक सवार दो युवक व्यवसायी को धक्का मार कर उसका मोबाइल तथा गल्ले में से बीस हजार रुपए लूट ले गए। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर बदमाश बाइक से भागते हुए भी मिले है। पुलिस अब बदमाशों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई हैविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव निवासी विनोद पुत्र विद्याराम शर्मा पेशे से व्यवसायी है और उनकी महलगांव में ही बीके इन्टरप्राइजेज के नाम से शॉप है। बीते रोज वह किसी काम से घर गए थे और शॉप पर उनका बेटा बैभव बैठा था। तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और गोंद की बोतल मांगी। बैभव गोंद की बोतल लेने के लिए अंदर की तरफ मुड़ा तभी एक युवक ने उसे धक्का दिया और उसके हाथ से मोबाइल छीना, जबकि दूसरे बदमाश ने गल्ले में हाथ डाल कर उसमें रखे बीस हजार रुपए निकालकर बाइक की तरफ दौड़े और बाइक स्टार्ट कर भाग निकलेपीछा करने का प्रयास, नहीं लगे हाथवारदात के बाद बैभव ने खुद को संभालकर बदमाशों के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन बदमाश उसके पहुंचने से पहले ही बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैसीसीटीवी में कैद हुए बदमाशपुलिस ने घटना की पुष्टि और बदमाशों का पता लगाने के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाश बाइक से जाते हुए कैद हुए यह था बदमाशों का हुलियापीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश 20 से 30 साल के करीब थे और एक बदमाश ने सफेद शर्ट तथा दूसरे ने काली टीशर्ट पहनी हुई थी और चेहरे पर साफी बांधे हुए थेपहले भी हुई हैं घटनाएंयह पहला मौका नहीं है कि ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी कई थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हुई हंै। इससे पहले यह बदमाश छोटी रकम पर हाथ मारते थे
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    पुरूस्कार पाकर खुश हूये विजेता उपविजेताबच्चों को मंच प्रदान करना बड़ी बात है
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    विधायक डॉ. सिकरवार ने नलकूप लगवाकर लोगों को दी राहत,वार्ड 25 के रहवासियों को पानी की समस्या से मिली निजात
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    कांग्रेस ने शहीद बांठिया को याद किया , पुष्पांजलि अर्पित की
    —Jun 22 2021            
  • अपना शहर,
    हिन्दू महासभा ने 163 वॉ शहीद अमरचद बाठिया बलिदान दिवस पर किया नमन,सराफा का नाम शहीद अमरचद बाठिया मार्ग करने की मॉग की - हिन्दू महासभा
    —Jun 22 2021            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed