मां को मारने तलवार लेकर आया, पुलिस ने धरा ग्वालियर। घरेलू बातोंं पर मां से विवाद के बाद तलवार लेकर मां को धमकाने आए युवक को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी से तलवार जब्त कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुरार थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के निबुआपुरा निवासी पार्वती पत्नी अमर सिंह ग्रहणी है और बीती रात करीब एक बजे उनका बेटा अरूण आया और घरेलू बातों पर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान वह तलवार लेकर मारने के लिए दौड़ा। आवाज सुनकर अरूण के भाई अमित व दीपक भी वहां पर आ गए और उन्हें देखकर वह भाग निकला। मामले का पता चलते ही एएसआई राधेश्याम शिवहरे, आरक्षक ज्योतेन्द्र, आरक्षक राजवीर के साथ मौके पर पहुंचे और तलवार लेकर घूम रहे अरूण को दबोच लिया। पुलिस ने उससे तलवार जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है
Jun 22 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









