सिंधिया की सुरक्षा में चूक के बाद हाई अलर्ट.सुरक्षा के लिए लगाए 160 जवान और अफसर.कड़ी सुरक्षा में रवाना हुए सिंधिया ग्वालियर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में जून माह में दो बार हुई चूक के बाद अब सुरक्षा को हाई अलर्ट किया गया है। इनकी सुरक्षा में महल से ले लेकर मोहना तक 160 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करने के लिए अलग-अलग इलाकों में अफसरों को अलग से जिम्मेदारी दीउल्लेखनीय है कि 12 जून को कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को गोला का मंदिर इलाके मेें एनएसयूआई नेताओं ने रोक कर बेसरम के फूल दिए थे। उसके बाद रविवार की शाम दिल्ली से आते समय मुरैना से ग्वालियर के बीच हुई चूक के बाद चौदह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। जिसमें नौ पुलिसकर्मी मुरैना के तो पांच पुलिसकर्मी ग्वालियर के थे। इस तरह की चूक दोबारा ना हो इसलिए हाई अलर्ट की व्यवस्था बनाई गई हैकहां कैसे सुरक्षा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेश में सुरक्षा के लिए तीस जवानों को तैनात किया गया। जिससे कोई विध्न संतोषी उन तक ना पहुंच सके। इसके बाद शिवपुरी दौरे पर जा रहे सिंधिया की सुरक्षा में 130 जवान तैनात किए गए है। साथ ही तय किया गया है कि मोहना बॉर्डर पर सिंधिया को शिवपुरी के लिए रवाना करने से पहले शिवपुरी पुलिस से कम्यूनिकेशन करना है। जिससे किसी तरह की चूक ना होक्यो जरूरी है सुरक्षाराज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांगे्रस से भाजपा मेें आने के बाद से ही कांग्रेस के विभिन्न घड़ो द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा में आने के बाद जितने भी विरोध हुए है, पुलिस की अलर्टनेश के चलते सफल ना हो सके, लेकिन दो बार चूक होने के बाद पुलिस अफसर किसी तरह की चूक नहीं छोडऩा चाहते हैचप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरामहल से राज्यसभा के गुना के लिए रवाना होते ही पुलिस जवानों ने सड़क मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए और हर जगह पुलिस जवान तैनात कर दिए है, जिससे कोई भी इस मार्ग पर ना आ सके। मोहना में शिवपुरी पुलिस को आगे की सुरक्षा के लिए फॉलो करने के बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सास ली
Jun 22 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









