फेसबुक फ्रेण्ड ने मिलने बुलाया, किया दुष्कर्म ग्वालियर। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद युवक ने छात्रा को मिलने बुलाया और बातचीत करने का झांसा देकर होटल ले गया। होटल में पहुंचते ही युवक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। वारदात टेकनपुर स्थित शीला होटल की है। वारदात का शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैहजीरा थाना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय छात्रा की नौ माह पूर्व फेसबुक पर राहुल जाटव निवासी कल्याणी से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और एक दूसरे से मिलने लगे। 18 जून को राहुल ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा मिलने पहुंची तो राहुल उसे बातचीत के बहाने बाइक से टेकनपुर लेकर पहुंचा और यहां पर शीला होटल में एक कमरे पर लेकर पहुंचा। कमरे में पहुंचने के बाद कुछ देर बात चीत करने के बाद राहुल उससे गलत हरकत करने लगा। उसने उसे रोकने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देकर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी ने उससे वादा किया कि वह उससे शादी करेगादूसरे दिन ही किया इनकारदूसरे दिन ही जब छात्रा ने उससे शादी के बारे में पूछा तो आरोपी ने शाादी से इनकार कर दिया और उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। जब छात्रा ने उसे दूसरे नंबर से कॉल किया तो आरोपी ने उसे फोन करने पर धमकी दे दी। धमकी का शिकार छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
Jun 22 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









