धक्का मारा और छीन ले गए 20 हजार और मोबाइल ग्राहक बनकर आए थे बदमाश ग्वालियर। ग्राहक बनकर आए बाइक सवार दो युवक व्यवसायी को धक्का मार कर उसका मोबाइल तथा गल्ले में से बीस हजार रुपए लूट ले गए। वारदात विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। कुछ स्थानों पर बदमाश बाइक से भागते हुए भी मिले है। पुलिस अब बदमाशों के फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई हैविश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव निवासी विनोद पुत्र विद्याराम शर्मा पेशे से व्यवसायी है और उनकी महलगांव में ही बीके इन्टरप्राइजेज के नाम से शॉप है। बीते रोज वह किसी काम से घर गए थे और शॉप पर उनका बेटा बैभव बैठा था। तभी दो युवक उसके पास पहुंचे और गोंद की बोतल मांगी। बैभव गोंद की बोतल लेने के लिए अंदर की तरफ मुड़ा तभी एक युवक ने उसे धक्का दिया और उसके हाथ से मोबाइल छीना, जबकि दूसरे बदमाश ने गल्ले में हाथ डाल कर उसमें रखे बीस हजार रुपए निकालकर बाइक की तरफ दौड़े और बाइक स्टार्ट कर भाग निकलेपीछा करने का प्रयास, नहीं लगे हाथवारदात के बाद बैभव ने खुद को संभालकर बदमाशों के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन बदमाश उसके पहुंचने से पहले ही बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैसीसीटीवी में कैद हुए बदमाशपुलिस ने घटना की पुष्टि और बदमाशों का पता लगाने के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बदमाश बाइक से जाते हुए कैद हुए यह था बदमाशों का हुलियापीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश 20 से 30 साल के करीब थे और एक बदमाश ने सफेद शर्ट तथा दूसरे ने काली टीशर्ट पहनी हुई थी और चेहरे पर साफी बांधे हुए थेपहले भी हुई हैं घटनाएंयह पहला मौका नहीं है कि ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी कई थाना क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हुई हंै। इससे पहले यह बदमाश छोटी रकम पर हाथ मारते थे
Jun 22 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









