ताज़ा ख़बर    कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि वर्ष में एक लाख करोड़ से अधिक राशि किसान कल्याण पर खर्च होगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर जिले के कुलैथ में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित लगभग 87.21 करोड़ लागत के 41 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन कुलैथ क्षेत्र के विकास के लिये की बड़ी-बड़ी सौगातों की घोषणा कुलैथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का किया आत्मीय स्वागत  |    हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस  |    ग्वालियर में पत्रकार कॉलोनी की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार चंद्रवेश पांडे ने पदवेश त्यागा  |     कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल  |    चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी बाहर से आने वालों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण ग्वालियर 07 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन ने ग्वालियर जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो अन्य जिलों एवं राज्यों में मजदूरी, रोजगार धंधों एवं नौकरी करते थे या अपरिहार्य कारणों से अपने गृह जिले में आ रहे हैं। ऐसे लोगों का जिले की सीमा पर 8 स्थानों पर प्रवेश के समय स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने जिले की सीमा पर चिरवाई चैक प्वॉइंट पर प्रवेश के समय चिकित्सक की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की सीमा पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों के प्रवेश करने पर 8 स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था की है। इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक तथा अन्य अधिकारियों को 24 घंटे तैनात किया गया है। इन केन्द्रों के अतिरिक्त चिरवाई चैक प्वॉइंट पर भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था हेतु जल संसाधन विभाग के एसडीओ श्री ए के शुक्ला चिकित्सक के रूप में डॉ. पराग गुप्ता, डॉ. मोहित दारावानी, डॉ. वासुदेव सिंह, डॉ. राहुल राजपूत, डॉ. दीपक सहित जल संसाधन विभाग के उपयंत्री श्री संतोष सिंह यादव, उपयंत्री श्री सुरेश बाबू शर्मा एवं उपयंत्री श्री एस के शर्मा को नियुक्त किया गया है।  |    मलखान सिंह पर हुई रासुका की कार्रवाई ग्वालियर 14 फरवरी 2020 जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा.3 ;2द्ध के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मलखान सिंह पुत्र सल्तान सिंह लोधी के विरूद्ध एनएसए ;राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनद्ध की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर की गई है। जिला दण्डाधिकारी श्री अनुराग चौधरी ने थाना पुरानी छावनी के ग्राम जलालपुर निवासी मलखान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष पर पुरानी छावनी एवं महाराजपुरा थाने में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज होने एवं आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहनेए जिससे लोक व्यवस्था को गंभीर संकट उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अधिनियम के तहत तीन माह की अवधि के लिए निरूद्ध किया गया है।  |     युवक ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली  |    चन्द्रयान.2 इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूटा पीएम बोले आपने इतिहास रचा है  |     इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्  | 
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • संपर्क करें
Menu
  • होम

  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • संपर्क करें

होम / अपना शहर
  • अपना शहर,
    चोर समेट ले गए नगदी-जेवर.ग्वालियर। सूने घर के ताले चटकाकर चोर नगदी-गहने पार कर ले गए। वारदात थाटीपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। थाटीपुर थाना पुलिस ने बताया कि विवेक नगर निवासी चंद्र मोहन पुत्र लक्ष्मीनारायण जैन बीते रोज घर पर ताला डाल कर अपनी ड्यूटी चले गए थे। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    मांस खाकर कुत्ते हो गए हैं आदमखोर ग्वालियर। कुत्ता मांस खा-खाकर आदमखोर हो गए हैं और हर आने-जाने वाले को काटते हैं। यह शिकायत बहोड़ापुर थाने में जेलर महेश टिकारिया की पत्नी मीना टिकारिया ने की है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने दो जेल प्रहरियों पर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि इससे पहले जेल प्रहरी की शिकायत पर जेलर की पत्नी, बेटी, बेटा और दामाद पर मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ हैसेन्ट्रल जेल ग्वालियर में पदस्थ जेलर महेश टिकारिया की पत्नी मीना टिकारिया बहोड़ापुर थाना पहुंची और शिकायत की है कि बीती रात को मैं और मेरी बेटी बाजार से घर आ रहे थे। तभी वहां चार से पांच आवारा कुत्ते आ गए। कुत्ते उन पर भौंकने लगे। हमने वहां से निकलने का प्रयास किया, तभी वहां जेल प्रहरी हेमलता इक्का व स्नेहलता मिंज आ गईं। दोनों हमसे अभद्रता करने लगीं। जेल प्रहरी हेमलता इक्का ने मारपीट कर धक्का मुक्की कर दी। साथ ही धमकाया कि उसकी बहन पुलिस में सब इंस्पेक्टर है वह उन्हें झूठे मामले में फंसा देगी। जिस पर पुलिस ने दोनों महिला जेल प्रहरी पर मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज कर लिया हैलोगों को दौड़ाते हैं कुत्तेपीडि़ता ने बताया कि मांस खिलाने से कुत्ते हिंसक हो गए हंै, यहां से आने जाने वालों के साथ ही वहां रहने वालों तक को वह खदेड़ते हंै और कभी-कभी तो हमला कर देते.होजेल प्रहरी ने भी कराया है मामला दर्ज : इस मामले में दो दिन पहले महिला जेल प्रहरी ने जेलर के परिवार पर मामला दर्ज कराया
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    चलती कार में लगी आग डायल 100 ने बचाई जान.कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड की घटना ग्वालियर। रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार दंपति की कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही पीडि़त ने डायल 100 पर कॉल किया। जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और कार के कांच तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। घटना कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड पर आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। कार में आग का पता चलते ही दमकल अमला भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही कार जलकर राख हो गईगोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी बृजेन्द्र सिंह परिहार प्राइवेट जॉब करते हैं। आज मंगलवार की सुबह वह अपनी कार में पत्नी के साथ शिवपुरी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी वह शीतला माता रोड पर पहुंचे ही थे कि अचानक उन्हें कार में से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। कार खोलने का प्रयास किया तो कार का गेट नहीं खुल रहा था। तुरंत ही उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बेला की बावड़ी एफआरवी मेें पदस्थ आरक्षक रविकांत, अवधेश राजपूत तथा पायलट रवि झा मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दंपति को कांच तोड़कर बाहर निकला। साथ ही मामले की सूचना दमकल अमले को दी। दमकल अमला भी मौके पर पहुंचा और पानी फायर किया, लेकिन उससे पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गईथोड़ी सी चूक से हो जाती बड़ी घटना.पीडि़त ने बताया कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो उनकी जान पर बन आती। समय पर पुलिस के पहुंचने से उनकी जान बच गई
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत ग्वालियर। खेत पर काम करे किसान के गले से बिजली का तार छू जाने से करंट लग गया। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव की है। करंट लगने का पता चलते ही परिजन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन निवासी जगदीश गुर्जर पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर किसान हैं और बीते रोज वह खेत पर काम कर रहा था, तभी बिजली का तार उसकी गर्दन से लगा और उसे करंट लग गया। उसे करंट लगते देखकर परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    कुएं में गिरकर युवक की मौत ग्वालियर। एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के खेरिया मोदी गांव की है। घटना का पता उस समय चला जब वहां से निकल रहे लोगों की नजर कुएं में गई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक नशे का आदी था और संभवत: नशे के चलते ही कुएं में गिरा हैबिजौली थाना पुलिस ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि खेरिया मोदी गांव स्थित एक कुएं में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव बाहर निकलवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कर रही थी कि तभी कुछ लोग शव मिलने की सूचना पर वहां पर पहुंचे और बताया कि मृतक बड़ा गांव निवासी संजय पालिया (28) है और नशे का आदी है। पुलिस ने मृतक की पहचान होते ही उसका शव निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी हैनशे का आदी है मृतकपुलिस पूछताछ में पता चला है कि मृतक संजय स्मैक के नशे का आदी है और हर समय नशे में रहता है। इससे पुलिस का मानना है कि नशे में ही वह कुएं मेें गिरा होगा
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    इंदरगंज थाना पुलिस को मिली सफलता.ऑटो में चेन काटने वाला धरा ग्वालियर। ऑटो में सवारी बैठा कर चेन तथा जेवर पार करने वाले गिरोह को इंदरगंज थाना पुलिस ने दबोचा है। जबकि इस गिरोह के तीन सदस्यों को झांसी रोड पुलिस ने दतिया से पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई हैटीआई इंदरगंज शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि कुछ दिन पहले खल्लासीपुरा निवासी एक 72 वर्षीय महिला की ऑटो में करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन बदमाशों ने काट ली थी। मामले की शिकायत होते ही पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि जिस ऑटो में वारदात हुई है वह थाटीपुर इलाके की है। इसका पता चलते ही पुलिस टीम ने थाटीपुर में संदेही ऑटो और चालक को दबोच लिया। ऑटो चालक से पूछताछ की तो पहले वह इधर-उधर की कहकर टहलाता रहा और जब उसे फुटेज दिखाए तो उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साथ ही झांसी के तीन युवक वारदातों को अंजाम देते हैं। इसका पता चलते ही पुलिस झांसी पहुंची तो पता चला कि जिनकों पुलिस तलाश रही है वह तो दो दिन पहले ही दतिया में पकड़े जा चुके हैं और झांसी पुलिस की हिरासत में हैं700 रु. प्रतिदिन में बना भागीदारपुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी नितिन पुत्र राजू कुशवाहा निवासी राय कॉलोनी चंदननगर ग्वालियर ने बताया कि उसे आरोपी सात सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से और मालिक को ऑटो का किराया अलग से एक हजार रुपए देते थे। बस उन्हें पूरे दिन ऑटो आरोपियों के साथ ही रखनी पड़ती थी। अब पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने और कौन-कौन सी वारदातों को अंजाम दिया हैयूपी के हंै सभी बदमाशपुलिस पूछताछ में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाश यूपी के है और मूलत: आगरा के रहने वाले है, लेकिन अभी झांसी में रह रहे है और वारदात को अंजाम देने के लिए यहां पुरानी छावनी इलाके में सरकारी जमीन पर टपरा डाल कर अस्थाई ठिकाना बना लेते है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिन तक यहां पर रहते है और फिर निकल जाते है। आने से पहले ही वह उसे कॉल कर जानकारी दे देते थे। जिससे वह उनके लिए ऑटो तथा वह तैयार रखता था। इस ऑटो के साथ ही एक अन्य ऑटो भी है, जिसे वह वारदात में प्रयोग करते थे। वर्जन ऑटो में वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का एक सदस्य पकड़ा हà
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    मददगार बनकर मकान मालिक ने किया दुष्कर्म ग्वालियर। पति से अनबन हुई तो मकान मालिक ने दोस्ती कर ली और साथ देने का वादा कर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर पिछले तीन साल से शोषण कर रहा है। अब जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर दी। मारपीट की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैपड़ाव थाना क्षेत्र के महादेव अपार्टमेंट निवासी 35 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि वह अपने पति के साथ महादेव अपार्टमेंट में रहती है। तीन साल पहले उसकी उसके पति से अनबन हुई तो उसके फ्लैट मालिक बृजेन्द्र उर्फ वीरेन्द्र सिंह ने उसकी मदद के बहाने दोस्ती की और फिर एक दिन उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद से ही वह बदनाम करने की धमकी देकर पीडि़ता का शोषण कर रहा था। अब जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया, जिसकी शिकायत पीडि़ता ने 21 जून को की थी। शिकायत होने के बाद से ही आरोपी ने उसे बदनाम कर दिया और सभी से कहता है कि उसने उसका शोषण किया और वह कुछ नहीं कर पाई। बदनामी का पता चलते ही पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    बोझ बन गया था भाई, इसलिए गला घोंटकर की थी हत्या .पुलिस ने आरोपी भाई को लिया हिरासत में मामला करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार की हत्या का ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित करिश्मा कॉलोनी में दो दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मृतक की हत्या उसके भाई ने ही गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह उस पर बोझ बन गया था, इसलिए उसकी हत्या की थीयह है मामलादो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार नेतराम गुर्जर पुत्र रूप सिंह गुर्जर की लाश श्रीकृष्ण सिंह के खेत में मिली थी। मृतक के गले पर गला घोंटे जाने के निशान मिलने के साथ ही शरीर पर चोटें भी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक विकलांग था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच के लिए परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के भाई एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे थेइस तरह हुआ खुलासाभाइयों द्वारा एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस के कान खड़े हुए और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की जमीन पर बड़ा भाई बालकिशन कब्जा किए हुए है और नेतराम के खाने से लेकर अन्य जिम्मेदारी भाई रामप्रीत पर है। मामला उलझता उससे पहले ही सीएसपी रवि भदौरिया ने टीआई प्रशांत यादव व उप निरीक्षक जितेन्द्र मावई को दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ कराने व क्रॉस चेक करने के निर्देश दिए। पूछताछ में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस अफसर ने रामप्रीत से गला घोंटने में क्या प्रयोग हुआ होगा उसका पूछा तो उसने जवाब दिया कि साफी से गला घोंटा होगा। चोट का पूछा तो उसने बताया कि वह पत्थर पर सोता था और पत्थर से ही कोहनी पर चोट लगी है। इतना बोलने के बाद जब गलती का अहसास हुआ तो रामप्रीत ने जवाब देना बंद कर दिया। लेकिन तब तक पुलिस का काम हो गया थाइस तरह दिया वारदात को अंजाम पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में वह घटना स्थल पर पहुंचा तो नेतराम सो रहा था। सबसे पहले उसने उसके मुंह पर तकिया लगाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया तो वह पटिया से नीचे गिर गया और तकिया हटा तो उसने साफी से उसका गला घोंट दिया, क्योंकि तकिया से अचानक मुंह दबाने के कारण वह à
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    प्लॉट का सौदा कर प्रॉपर्टी डीलर को 15 लाख की चपत.अब ना रजिस्ट्री कर रहे हैं और ना ही लौटा रहे हैं पैसे ग्वालियर। सस्ता प्लॉट देने का झांसा देकर दो युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को 15 लाख की चपत लगा दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। जब नियत समय के बाद भी युवकों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की और वादा कर टरकाते रहे तो पीडि़त को शंका हुई। जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस प्लॉट का उन्होंने एग्रीमेंट किया था, उसे दोनों युवक पहले ही बेच चुके हैं। इसका पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैपण्डित विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह यादव पुत्र भगवान सिंह यादव प्रॉपर्टी डीलर है और जमीन बेचने व खरीदने का काम करता है। वर्ष 2015 में उनकी दोस्ती अमित कुशवाह व विकास कुशवाह से हुई। अमित व विकास भाई हैं। दोस्ती होने के बाद उनके बीच रोजाना का मिलना-जुलना हो गया और वर्ष 2017 में विकास ने बताया कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है और वह अपना एक प्लॉट बेचना चाहता है। बातचीत हुई और उसने प्लॉट देखा तो प्लॉट पसंद आ गया। जिस पर उनके बीच पंद्रह लाख रुपए का सौदा हो गया। सौदा होने के बाद उन्होंने एग्रीमेंट कर लिया और जब निश्चित समय हुआ तो श्याम सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री करने की कहा तो वह आजकल की कहकर टरकाने लगा। काफी समय बीत गया तो उन्हें शंका हुई और जांच की तो पता चला कि उसी जमीन का सौदा आरोपी किसी और को कर चुके हैंअब कहते हंै उस समय जरूरत थी, अब नहींजब पीडि़त ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ कह दिया कि उस समय उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए उससे सौदा किया था, अब उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है तो अब जमीन नहीं बेचनी है और उसके पैसे उनके पास नहीं है। ठगी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.वर्जनपीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
    —Jun 29 2021            
  • अपना शहर,
    लक्ष्मीगज थोक सब्ज़ी मंडी चालू करने हिन्दू महासभा 29 को ज्ञापन देगी शहर खुला,पर मन्डी बंद क्यों अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष हरीदास अगवाल एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने कहा कि लक्ष्मीगज थोक सब्ज़ी मंडी गत तीन माह से बंद पडी है ।जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुक़सान हो रहा है । वहीं सब्ज़ी मंडी के व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।सड़कों को अवरुद्ध कर सव्जी को अवैधानिक तरीक़े से बिक्री की जा रही है ।हिन्दू महासभा ने कलेक्टर को शीघ्र समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है हिन्दू महासभा दिनांक 29 जून को दोपहर 12. बजे कलेक्टर नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा बूलालपाल,ओमप्रकाशकुशवाह,मदनलाल,रामस्वरुपपाल,सुरेंद्रराजपूत,प्रेमनारायणबाथम,पूरन सिंह कुशवाह,दामोदर कुशवाह,पापोली ठाकुर,बजेश झा, आनन्द माहोर,मनोज जाटव,मुकेश बघेल आदि ने सभी सेकलेक्टर कार्यालय पहुँचने की अपील की है
    —Jun 28 2021            
  • Prev
  •   1
  •   2
  •   3
  •   4
  •   5
  •   6
  •   7
  •   8
  •   9
  •   10
  • Next

संपादक

Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com

MP Info News

Invalid RSS feed URL.

ब्रेकिंग न्यूज़

  • बेटी की शादी, चोर घर का ताला तोड़ 20 लाख समेट ले गए.ताऊ के घर से भी बटोरा माल

    —02/10/2022
  • हर व्यक्ति को पोषण युक्त आहार मिले इस दिशा में सतत प्रयत्नशील राष्ट्र: श्री तोमर केंद्रीय कृषि मंत्री ने श्री तोमर वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सत्र को किया संबोधित दावोस एजेंडा में खाद्य प्रणालियों के रूपांतरण हेतु नवाचार पर वर्चुअल कांफ्रेंस

    —01/27/2021
  • मंत्री का बयान कलेक्टर जितवा देंगे चुनाव कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

    —09/17/2020
  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • वाणिज्यिक कर निरीक्षक निलंबित ग्वालियर 07 अप्रैल कोरोना महामारी से निपटने हेतु वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थिति पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री दोहरे का मुख्यालय उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य निर्वाचन कलेक्ट्रेट ग्वालियर रहेगा। कोरोना महामारी पर प्रभावी अंकुश नियंत्रणए बचाव एवं उपचार के संबंध में वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री पवन दोहरे की बेला की बावड़ीए चौधरी का ढ़ाबा ग्वालियर पर प्रातरू 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ड्यूटी थी। लेकिन मंगलवार को एडीजी ग्वालियर रेंज एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण के दौरान ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा ;वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपीलद्ध नियम 1966 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वाणिज्यिक कर निरीक्षक श्री दोहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री दोहरे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

    —04/07/2020

विज़िटर संख्या

अन्य ख़बरें

  • कोरोना वैक्सीन पर रूस ने मारी बाजी: सितंबर तक बाजार में आ सकती है पहली वैक्सीन सेचेनोव विश्वविद्यालय का दावा सभी परीक्षण रहे सफल

    —07/13/2020
  • खिलाडी अपने श्रेष्ठ प्रदर्षन से प्रतियोगिता को बनाएं रोमांचक: श्री मेहता 82वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता

    —03/24/2019
  • *हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *

    —03/23/2019
  • इथोपियाई एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्तए क्रू मेंबर समेत सभी 157 लोगों की मौत बताया जा रहा है कि विश्वास किया जा रहा है कि इसमें 149 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य थेण् एयर लाइन ने कहा कि राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है और हम अभी किसी के जीवित होने या संभावित मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैण्

    —03/10/2019






  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपना शहर
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • धर्म
  • खान पान
  • वीडियो
  • हमारे बारें में
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • Rss Feed