चलती कार में लगी आग डायल 100 ने बचाई जान.कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड की घटना ग्वालियर। रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार दंपति की कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता चलते ही पीडि़त ने डायल 100 पर कॉल किया। जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और कार के कांच तोड़कर दंपति को बाहर निकाला। घटना कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर रोड पर आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। कार में आग का पता चलते ही दमकल अमला भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही कार जलकर राख हो गईगोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी बृजेन्द्र सिंह परिहार प्राइवेट जॉब करते हैं। आज मंगलवार की सुबह वह अपनी कार में पत्नी के साथ शिवपुरी रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। अभी वह शीतला माता रोड पर पहुंचे ही थे कि अचानक उन्हें कार में से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। कार खोलने का प्रयास किया तो कार का गेट नहीं खुल रहा था। तुरंत ही उन्होंने डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बेला की बावड़ी एफआरवी मेें पदस्थ आरक्षक रविकांत, अवधेश राजपूत तथा पायलट रवि झा मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दंपति को कांच तोड़कर बाहर निकला। साथ ही मामले की सूचना दमकल अमले को दी। दमकल अमला भी मौके पर पहुंचा और पानी फायर किया, लेकिन उससे पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो गईथोड़ी सी चूक से हो जाती बड़ी घटना.पीडि़त ने बताया कि अगर समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो उनकी जान पर बन आती। समय पर पुलिस के पहुंचने से उनकी जान बच गई
Jun 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









