बोझ बन गया था भाई, इसलिए गला घोंटकर की थी हत्या .पुलिस ने आरोपी भाई को लिया हिरासत में मामला करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार की हत्या का ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित करिश्मा कॉलोनी में दो दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मृतक की हत्या उसके भाई ने ही गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह उस पर बोझ बन गया था, इसलिए उसकी हत्या की थीयह है मामलादो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार नेतराम गुर्जर पुत्र रूप सिंह गुर्जर की लाश श्रीकृष्ण सिंह के खेत में मिली थी। मृतक के गले पर गला घोंटे जाने के निशान मिलने के साथ ही शरीर पर चोटें भी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक विकलांग था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच के लिए परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के भाई एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे थेइस तरह हुआ खुलासाभाइयों द्वारा एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस के कान खड़े हुए और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की जमीन पर बड़ा भाई बालकिशन कब्जा किए हुए है और नेतराम के खाने से लेकर अन्य जिम्मेदारी भाई रामप्रीत पर है। मामला उलझता उससे पहले ही सीएसपी रवि भदौरिया ने टीआई प्रशांत यादव व उप निरीक्षक जितेन्द्र मावई को दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ कराने व क्रॉस चेक करने के निर्देश दिए। पूछताछ में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस अफसर ने रामप्रीत से गला घोंटने में क्या प्रयोग हुआ होगा उसका पूछा तो उसने जवाब दिया कि साफी से गला घोंटा होगा। चोट का पूछा तो उसने बताया कि वह पत्थर पर सोता था और पत्थर से ही कोहनी पर चोट लगी है। इतना बोलने के बाद जब गलती का अहसास हुआ तो रामप्रीत ने जवाब देना बंद कर दिया। लेकिन तब तक पुलिस का काम हो गया थाइस तरह दिया वारदात को अंजाम पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में वह घटना स्थल पर पहुंचा तो नेतराम सो रहा था। सबसे पहले उसने उसके मुंह पर तकिया लगाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया तो वह पटिया से नीचे गिर गया और तकिया हटा तो उसने साफी से उसका गला घोंट दिया, क्योंकि तकिया से अचानक मुंह दबाने के कारण वह à

Jun 29 2021

 

बोझ बन गया था भाई, इसलिए गला घोंटकर की थी हत्या 
पुलिस ने आरोपी भाई को लिया हिरासत में 
मामला करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार की हत्या का 
ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित करिश्मा कॉलोनी में दो दिन पहले हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। मृतक की हत्या उसके भाई ने ही गला घोंटकर की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह उस पर बोझ बन गया था, इसलिए उसकी हत्या की थी। 
यह है मामला
दो दिन पहले महाराजपुरा थाना क्षेत्र के करिश्मा कॉलोनी में चौकीदार नेतराम गुर्जर पुत्र रूप सिंह गुर्जर की लाश श्रीकृष्ण सिंह के खेत में मिली थी। मृतक के गले पर गला घोंटे जाने के निशान मिलने के साथ ही शरीर पर चोटें भी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक विकलांग था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। मामले की जांच के लिए परिजनों से पूछताछ की तो मृतक के भाई एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। 
इस तरह हुआ खुलासा
भाइयों द्वारा एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने पर पुलिस के कान खड़े हुए और पड़ताल की तो पता चला कि मृतक की जमीन पर बड़ा भाई बालकिशन कब्जा किए हुए है और नेतराम के खाने से लेकर अन्य जिम्मेदारी भाई रामप्रीत पर है। मामला उलझता उससे पहले ही सीएसपी रवि भदौरिया ने टीआई प्रशांत यादव व उप निरीक्षक जितेन्द्र मावई को दोनों भाइयों से अलग-अलग पूछताछ कराने व क्रॉस चेक करने के निर्देश दिए। पूछताछ में करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस अफसर ने रामप्रीत से गला घोंटने में क्या प्रयोग हुआ होगा उसका पूछा तो उसने जवाब दिया कि साफी से गला घोंटा होगा। चोट का पूछा तो उसने बताया कि वह पत्थर पर सोता था और पत्थर से ही कोहनी पर चोट लगी है। इतना बोलने के बाद जब गलती का अहसास हुआ तो रामप्रीत ने जवाब देना बंद कर दिया। लेकिन तब तक पुलिस का काम हो गया था। 
इस तरह दिया वारदात को अंजाम 
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात में वह घटना स्थल पर पहुंचा तो नेतराम सो रहा था। सबसे पहले उसने उसके मुंह पर तकिया लगाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया तो वह पटिया से नीचे गिर गया और तकिया हटा तो उसने साफी से उसका गला घोंट दिया, क्योंकि तकिया से अचानक मुंह दबाने के कारण वह कमजोर पड़ गया था, जब उसकी मौत हो गई तो वह उसे पटिया पर लिटा कर चद्दर उठाकर भाग आया। 
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका 
वारदात का खुलासा करने में टीआई पीएस यादव, उप निरीक्षक जितेन्द्र मावई, आरक्षक कुलदीप तोमर, संजय गुर्जर, धु्रव गुर्जर, भीकम सिंह, राहुल दुबे, विजय बघेल की सराहनीय भूमिका रही। 
वर्जन
चौकीदार की हत्या का खुलासा महाराजपुरा थाना पुलिस ने कर दिया है। वारदात को उसके भाई ने अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है