प्लॉट का सौदा कर प्रॉपर्टी डीलर को 15 लाख की चपत.अब ना रजिस्ट्री कर रहे हैं और ना ही लौटा रहे हैं पैसे ग्वालियर। सस्ता प्लॉट देने का झांसा देकर दो युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को 15 लाख की चपत लगा दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। जब नियत समय के बाद भी युवकों ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की और वादा कर टरकाते रहे तो पीडि़त को शंका हुई। जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस प्लॉट का उन्होंने एग्रीमेंट किया था, उसे दोनों युवक पहले ही बेच चुके हैं। इसका पता चलते ही पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैपण्डित विहार कॉलोनी निवासी श्याम सिंह यादव पुत्र भगवान सिंह यादव प्रॉपर्टी डीलर है और जमीन बेचने व खरीदने का काम करता है। वर्ष 2015 में उनकी दोस्ती अमित कुशवाह व विकास कुशवाह से हुई। अमित व विकास भाई हैं। दोस्ती होने के बाद उनके बीच रोजाना का मिलना-जुलना हो गया और वर्ष 2017 में विकास ने बताया कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है और वह अपना एक प्लॉट बेचना चाहता है। बातचीत हुई और उसने प्लॉट देखा तो प्लॉट पसंद आ गया। जिस पर उनके बीच पंद्रह लाख रुपए का सौदा हो गया। सौदा होने के बाद उन्होंने एग्रीमेंट कर लिया और जब निश्चित समय हुआ तो श्याम सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री करने की कहा तो वह आजकल की कहकर टरकाने लगा। काफी समय बीत गया तो उन्हें शंका हुई और जांच की तो पता चला कि उसी जमीन का सौदा आरोपी किसी और को कर चुके हैंअब कहते हंै उस समय जरूरत थी, अब नहींजब पीडि़त ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ कह दिया कि उस समय उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए उससे सौदा किया था, अब उन्हें पैसों की जरूरत नहीं है तो अब जमीन नहीं बेचनी है और उसके पैसे उनके पास नहीं है। ठगी का शिकार पीडि़त थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.वर्जनपीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी
Jun 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









