खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत ग्वालियर। खेत पर काम करे किसान के गले से बिजली का तार छू जाने से करंट लग गया। घटना बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन गांव की है। करंट लगने का पता चलते ही परिजन उसे बचाने पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। बिजौली थाना क्षेत्र के पारसेन निवासी जगदीश गुर्जर पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर किसान हैं और बीते रोज वह खेत पर काम कर रहा था, तभी बिजली का तार उसकी गर्दन से लगा और उसे करंट लग गया। उसे करंट लगते देखकर परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। किसान की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है
Jun 29 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









