-
-
मोबाइल व एटीएम ले गया चोर ग्वालियर। सब्जी मण्डी में सब्जी लेने आई महिला का चोर बैग से पर्स चोरी कर ले गया। पर्स में दो एटीएम कार्ड व नगदी सहित अन्य कीमती दस्तावेज थे। घटना मुरार थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मण्डी की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया हैमुरार थाना क्षेत्र के काशीपुरा निवासी हेमलता पत्नी अरविन्द गौड बीते रोज मुरार सब्जी मण्डी में सब्जी लेने के लिए आई थी। वह सब्जी खरीद रही थी कि तभी अज्ञात चोर ने उनके बैग से पर्स पार कर दिया। पर्स में एक मोबाइल के साथ ही नगदी 12 सौ रुपए के अलावा दो एसबीआई के एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के मामला दर्ज कर लिया हैसीसीटीवी से चोर की तलाशपुलिस अफसरों का कहना है कि चोर महिला के पीछे लगा होगा और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ होगा। चोर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोर को पकड़ा जा सके
—Dec 12 2022 -
जीजा ने भेजी लिंक, स्टोनो का खाता हुआ खाली क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच ग्वालियर। जीजा बनकर एक ठग ने कथित साले को लिंक भेजकर उसका खाता खाली कर डाला। घटना का पता उस समय चला जब खाते में जमा रुपए निकल गए और खाता खाली होने पर ठगी का पता चला। ठगी का पता चलते ही पीडि़त क्राइम ब्रांच पहुंचा और मामले की शिकायत की। क्राइम ब्रांच ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैसराफा बाजार निवासी विष्णु जिंदल पुत्र राजकुमार जिन्दल न्यायालय में स्टेनों है और उन्होंने शिकायत की है कि बीते रोज उनके मोबाइल पर 7906994908 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताया और कहा कि उनका कुछ पैमेंट उनके फोन पे पर आने वाला है, जिसे वह ग्वालियर आने के बाद कैश में ले लेगा। इस पर उसने अपनी रजामंदी दे दी। इसके बाद दोबारा कॉल आया और कॉल करने वाले ने बताया कि पैमेंट उसके खाते में भेज दिया है। लिंक आई है और उसे ओपन कर ले। इस पर उन्होंने लिंक ओपन की तो उनके खाते से जमा 17 हजार 908 रुपए निकल गए। ठगी का पता उस समय चला जब पूरा खाता खाली देखकर उन्होंने कॉल करने वाले को कॉल किया तो नंबर बंद मिला। नंबर बंद देखकर उन्हें शंका हुई और क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे। जहां पर क्राइम ब्रांच ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैआवाज मिलती हुई से हुआ धोखापीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि उसके जीजा और कॉल करने वाले की आवाज काफी समान थी, जिससे वह धोखा खा गया और उसके झांसे में आ गयाट्रांसपोर्टर ने लगाई 1३ लाख की चपतसांईकृपा ट्रेडर्स की बीस क्विंटल धान को ट्रांसपोर्टर मनोज गुप्ता ने ट्रक ड्राइवर के साथ मिलकर गायब करा दी। घटना का पता चलते ही पीडि़त कारोबारियों ने इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से की। कप्तान ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया हैसूर्य नगर डबरा निवासी मनोज शिवहरे पुत्र स्व श्रीकृष्ण शिवहरे ने शिकायत की थी कि उन्होंने देव ट्रांसपोर्टर के मालिक मनोज गुप्ता सात सौ बोरी धान बिन्दास फूड प्राइवेट लिमिटेड मुडकी रोड पंजाब भेजी गई थी। जिसकी कीमत 12 लाख 97 800 रुपए थी। साथ ही ड्राइवर को 25 हजार रुपए भाड़ा दिया था। इसके बाद धान से भरा ट्रक अपने नियत स्थान तक नहीं पहुंचा तो उन्होंने ज
—Dec 12 2022 -
उपचार के दौरान बंदी की मौत ग्वालियर। दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे बंदी की तबियत खराब हुई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना का पता चलते ही जेल प्रबंधन ने बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना दी। बंदी की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया हैबहोड़ापुर थाना पुलिस ने बताया कि मुरैना आमपुरा निवासी 53 वर्षीय राकेश पुत्र बदले प्रजापति दुष्कर्म के मामले में बीस वर्ष की सजा काट रहा था। दो दिन पहले उसकी हालत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर बीते रोज उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बंदी की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना देकर मर्ग कायम कर लिया हैवीडियो फिल्म बनेगी पीएम कीबंदी की मौत के बाद अब पुलिस उसके पीएम की वीडियो रिकॉर्डिंग कराएगी, साथ ही डॉक्टर का पैनल उसका पीएम करेगा
—Dec 12 2022 -
शादी की बात करने बुलाया, किया दुष्कर्म भिण्ड निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती मालनपुर निवासी आकाश नामक युवक से हुई। दोस्ती होने के बाद वह आपस में बातचीत करते रहे और एक दिन आकाश ने उससे शादी करने की कहा तो वह भी तैयार हो गई और बीते रोज उसे परिजनों से मिलने के लिए शताब्दीपुरम बुलाया, यहां पर वह पहुंची तो आकाश के परिजन घर पर नहीं थे और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है
—Dec 12 2022 -
-
डिवाइडर पर लगा रहा था पैग ग्वालियर। डिवाइडर पर बैठकर शराब पी रहे एक शराबी को सिरोल थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए शराबी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिरोल थाना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र स्थित डिवाइडर पर एक शराबी शराब पी रहा है और लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई रणवीर सिंह, प्रधान आरक्षक असीम, आरक्षक मातादीन, अरविन्द को शराबी पकडऩे के लिए पहुंचाया। पुलिस को सामने देखते ही शराबी का पूरा नशा छू हो गया और माफी मांगने लगा। पुलिस ने शराबी विनोद पुत्र छविराम जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है
—Dec 12 2022 -
दहेज नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला ग्वालियर। मायके से दहेज नहीं लाने पर पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। घटना माहौगंज थाना क्षेत्र के ईदगाह की है। घटना का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैपुलिस ने बताया कि ईदगाह निवासी वीना गोरी ने शिकायत की है कि उसकी शादी परवेज बेग से हुई है। शादी के कुछ समय तक तो परवेज ने उसे ठीक रखा और उसके बाद मायके से दहेज लाने के लिए प्रताडि़त करने लगा। जब उसने विरोध किया तो परवेज ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने पर पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दहेज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है
—Dec 12 2022 -
-
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -











