सरपंच ने किया दुष्कर्म पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर ले गया था शीतला मंदिर

Dec 12 2022

ग्वालियर। पीएम आवास दिलाने का झांसा देकर सरपंच महिला को एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर जंगल में छोड़कर भाग गया। घटना शीतला माता मंदिर पहाड़ी स्थित जंगल की है। घटना का शिकार पीडि़ता ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रवाना की हैहजीरा चार शहर का नाका स्थित लूटपूरा निवासी 33 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात शनीचरा मुरैना निवासी जण्डेल गुर्जर से हुई थी। जण्डेल गुर्जर सरपंच है और जब इसका पता उसे चला तो उसने पीएम आवास दिलाने की जण्डेल से बात की तो उसने वादा किया कि वह जल्द ही उसका पीएम आवास दिला देगा। उसकी बातों में आकर वह भी उस पर विश्वास करने लगी। 
मिलवाने का झांसा, ले गया जंगल में बीते रोज जण्डेल ने उसे कॉल किया और किसी से पीएम आवास दिलवाने के लिए बातचीत कराने के लिए उसे चलने को कहा और उसे लेकर शीतला माता मंदिर स्थित पहाड़ी पर एकांत स्थान पर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
जंगल में ही छोड़ गया सरपंचवारदात के बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गया। वारदात का शिकार पीडि़ता ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आया है.वर्जन.पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.दीपक सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी आंतरी