शादी की बात करने बुलाया, किया दुष्कर्म भिण्ड निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी ने शिकायत की है कि कुछ समय पूर्व उसकी दोस्ती मालनपुर निवासी आकाश नामक युवक से हुई। दोस्ती होने के बाद वह आपस में बातचीत करते रहे और एक दिन आकाश ने उससे शादी करने की कहा तो वह भी तैयार हो गई और बीते रोज उसे परिजनों से मिलने के लिए शताब्दीपुरम बुलाया, यहां पर वह पहुंची तो आकाश के परिजन घर पर नहीं थे और आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है

Dec 12 2022